Tata Sierra launch in July : टाटा मोटर्स ने इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी Sierra से पर्दा उठाया था। उसके बाद से ही इसके लॉन्च की खबरें सामने आने लगी। माना जा रहा है कि यह मॉडल SUV सेगमेंट में तहलका मचा सकता है। कई बार यह टेस्टिंग के दौरान भी देखी जा चुकी है। गाड़ी को पूरी तरह से कवर किया गया है। यह एक बोक्सी डिजाइन वाली एसयूवी होगी। Sierra को EV, पेट्रोल और डीजल में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। वहीं इसे टाटा के Gen2 EV प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। अगर आप भी कर रहे हैं नई Sierra का इंतजार तो आइये जानते हैं कब तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।
जुलाई में होगी लॉन्च
नई Tata Sierra को इस साल जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार यह एसयूवी पूरी तह से बदली नजर आएगी। नई Sierra में कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया जायेगा। इसमें प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, Android ऑटो, Apple कार प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसके इंटीरियर में 12.3 इंच की तीन स्क्रीन मिल सकती है। एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल टचस्क्रीन और एक पैसेंजर साइड टचस्क्रीन भी शामिल किया गया है।
पेट्रोल, डीजल और EV में आएगी नई Tata Sierra
नई Tata Sierra को पेट्रोल, डीजल और EV में भी बाजर में पेश किया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। ये इंजन Harrier और Safari को भी पावर दे रहे हैं। Sierra में 6 मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा यह SUV AWD (ऑल–व्हील ड्राइव) टेक्नॉलजी के साथ भी मौजूद हो सकती है। भारत में इसे 10.50 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: टाटा की पहली फ्लेक्स फ्यूल वाली कार जल्द होगी लॉन्च! कीमत भी बजट में
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines