Tata: टाटा मोटर्स की नजर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मार्केट पर है। यही कारण है कि वह अपनी धाकड़ एसयूवी harrier और safari का इलेक्ट्रिक वर्जन ला रही है। इसके बीच एक और धांसू कार है जिसका टाटा ने ईवी वर्जन तैयार किया है। इस कार को 90 के दशक में लोग ‘शहंशाह’ कहकर पूकारते थे।
Tata Sierra 5 सीटर कार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं Tata Sierra की। यह कंपनी की 5 सीटर कार है, जिसका कंपनी ईवी वर्जन तैयार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार कंपनी की फॉर सीट लॉन्ज और जिपट्रोन पावरट्रेन पर बनाई जा रही बिग साइज कार है। अनुमान है कि Tata Sierra को कंपनी December 2025 में लॉन्च् कर दे। हालांकि कंपनी ने अभी इस कार के लॉन्च डेट और डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
Tata Sierra electric car launched
पहली बार साल 1995 में लॉन्च
जानकारी के अनुसार पहली बार साल 1995 में टाटा ने अपनी यह कार लॉन्च की थी। नई Tata Sierra बाजार में XUV400 EV, ZS EV और Nexon EV Max जैसे लग्जरी ईवी कारों से मुकाबला करेगी। अनुमान है कि यह नई कार शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
Tata Sierra electric car launched
बड़े अलॉय व्हील के साथ मोनोटोन कलर
नई Sierra में LED हेडलैंप्स और टेल लाइट मिलेंगे। बता दें कंपनी ने अपनी इस कार का ओल्ड वर्जन साल 2005 में बंद कर दिया था। अब इसे पूरी तरह नए पावरट्रेन और लुक्स के साथ पेश किया जाएगा। कार में एयरबैग और एलईडी लाइट दी जाएंगी। इसमें बड़े अलॉय व्हील के साथ मोनोटोन और डुअल कलर का ऑप्शन मिल सकता है।
EBD के साथ एबीएस का फीचर
नई Tata Sierra में लोगों की सुरक्षा के लिए EBD के साथ एबीएस और और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) जैसे जानदार फीचर्स मिल सकते हैं। ADAS से कार में ड्राइव करते समय ध्यान भटकने पर चालक को अलर्ट देता है। जिससे सड़क हादसे से बचाव होता है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines