Tata Punch: कार मार्केट में मिड सेगमेंट SUV का बड़ा बाजार है। 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस से शुरू होने वाली यह एसयूवी दिखने में काफी अट्रैक्टिव होती हैं। इनमें बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह कारें सीएनजी इंजन ऑप्शन में भी अवेलेबल हैं। यह फैमिली कारें होती हैं। जिनमें एयरबैग, रियर सीट पर चाइल्ड एंकर समेत जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स होते हैं। आइए इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Hyundai Exter
यह हुंडई की मिड सेगमेंट कार है, जिसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है। जिसमें दो ट्रांसमिशन के साथ 1197 cc का दमदार इंजन मिलता है। कार में पांच वेरिएंट आते हैं। Hyundai Exter में 391 लीटर बूट स्पेस है। यह कार सीएनजी पर 27.1 km/kg तक की माइलेज देती है। जबकि मैनुअल पेट्रोल इंजन पर यह कार 19.4kmpl तक की माइलेज निकालती है। कार में 9 कलर हैं, यह अधिकतम 81.8 bhp की पावर देती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम समेत धांसू सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Tata Punch
कार का बेस मॉडल 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों वर्जन में आती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। कार का सीएनजी इंजन 26.99km/kg तक की माइलेज देता है। यह कार चार वेरिएंट में आती है। कार में 1199 cc का दमदार इंजन है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलती है। Tata Punch में 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार 86.63 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करती है। यह कार 8 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे टूटी सड़कों पर भी यह कार हाई परफॉमेंस देती है।
Nissan Magnite
यह कार दो ट्रांसमिशन में आती है। इसमें पेट्रोन इंजन मिलता है, जो 98.63 bhp की अधिकतम पावर जनरेट करता है। यह पांच सीटर एसयूवी कार है, जो 6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। कार में 999 cc का दमदार इंजन मिलता है। कार में टर्बो इंजन का भी विकल्प मिलता है। यह कार 336 लीटर बूट स्पेस के साथ आती है, यह फैमिली कार है, जिसे लॉन्ग रूट पर पूरे परिवार का सामान लेकर सफर कर सकते हैं। Nissan Magnite में इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। यह कार हिल होल्ड असिस्ट के फीचर्स के साथ मिल रही है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines