हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MG और Hyundai को धूल चटाने की तैयारी में टाटा, अगस्त में करेगी इस ईवी कार को लॉन्च

विज्ञापन
2023 Tata Nexon EV

2023 Tata Nexon EV: टाटा नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में धाकड़ पकड़ रखती है। कंपनी अपनी इस धांसू कार का अपडेट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगस्त 2023 में पेश किया जा सकता है।

10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

2023 Tata Nexon EV के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जानकारी के अनुसार नई कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक के साथ 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

SUV के अपडेटेड मॉडल में कई बदलाव किए जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV के अपडेटेड मॉडल में कई बदलाव किए जाएंगे। इसके फ्रंट में ट्वीक्ड बंपर मिल सकता है। हेडलैंप्स में बदलाव होगा। नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए जाएंगे। इसके अलावा टर्न इंडिकेटर्स, एलईडी लाइट के अलावा सेफ्टी के लिए पहले से अधिक एयरबैग, ADAS और एबीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। अनुमान है कार की ड्राइविंग रेंज 453 Km तक होगी। जो DC फास्ट चार्जर से 56 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज होने की क्षमता रखेगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश की सबसे सस्ती 5 इलेक्ट्रिक कार, लिस्ट में PMV EaS-E और Citroen eC3 भी शामिल

7-इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले

कार में 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट होंगी। कार में 30.2kWh बैटरी पैक मिलेगा, जो 129bhp की पावर जेनरेट करता है। बता दें आखिरी बार टाटा ने ईवी सेगमेंट में नेक्सन का Dark Edition XZ+ लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 19.04 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इसमें 3 ड्राइविंग मोड्स 7-इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola