Suzuki WagonR Facelift Version: भारत में मारुति सुजुकी की कारों को काफी पसंद किया जाता है। इनमें कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक वैगनआर भी शामिल है। मारुति की पार्टनर कंपनी सुजुकी ने अब वैगन आर का फेसलिफ्ट वर्जन जापान में पेश किया है। जापान में कंपनी ने जिस अपडेट्ड वर्जन को पेश किया है उसके डिजाइन में कई बड़े बदलाव किए है और साथ में कई हाइटेक फीचर्स को भी शामिल किया है, तो चलिए आपको बता दे कि क्या खास है इस नई WagonR में…
Suzuki WagonR Facelift Version: Features
इस WagonR Facelift Version में पियानो ब्लैक और फॉक्स-वुड वेरिएंट को उपयोग करके केबिन के लुक में एक बड़ा बदलाव दिया है। इस कार के टेलगेट में भी कई बदलाव आपको देखने को मिलेगें। इस कार के Stingray और कस्टम जेड मॉडल के ऑल-ब्लैक इंटीरियर से इसकी लुक को काफी दमदार बना दिया है। आपको बता दें कि इसकी ग्रिल के साथ ही इसकी इंफोटेनमेंट स्क्रीन में कुछ बदलाव किए है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज 9 इंच के आसपास है। 360-डिग्री पार्किंग, ADAS, HUD जैसी कई फीचर्स इस New Facelift Version में दी गई है। इस कार को वैगनआर, स्टिंगरे और वैगनआर कस्टम Z यानी कि टोटल 3 वेरिएंट में उतारा है। इस कार के Stingray मॉडल में एक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप सेटअप को भी शामिल किया है।
Suzuki WagonR Facelift Version: Engine
New Facelift Version 660cc मोटर के साथ आता है। यह कार पेट्रोल और माइल्ड-हाइब्रिड कॉन्फिगरेशन में बाजार में उपलब्ध है और इसी का टर्बो वर्जन Stingray और कस्टम जेड मॉडल में दिया गया है। 5 स्पीड MT और CVT को इसके ट्रांसमिशन वाले मॉडल में दिया गया है। इस कार के दोनो वर्जन 2WD और 4WD बाजार में मिलेंगे। आपको ये भी बता दें कि इस कार का माइल्ड- हाइबि्ड पावरट्रेन 25.2 KMPL का माइलेज देने में सक्षम है।
आपको ये भी बता दें कि भारत में वैगन आर का ये वर्जन अगले साल के अंत में लॉन्च होगा, अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines