हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

15 मिनट में 15 किलोमीटर का सफ़र कराएगी उड़ने वाली कार, जानिये कब से कर पायेंगे सवारी

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन और स्काईड्राइव इंक की फ्लाइंग कार 15 मिनट में करीब 15 किमी की दूरी तय करेगी, और इसकी इसकी टॉप स्पीड 100 Kmph होगी

विज्ञापन

Suzuki Flying Car: फिल्मों में हमने उड़ने वाली कारों को कई बार देखा है,असल ज़िन्दगी में भी हम पिछले कई सालों से उड़ने वाली के बारे में सुनते हुए आ रहे हैं। लेकिन अब यह सपना सच होने जा रहा है। दुनिया भर में काफी समय से उड़ने वाली कार (फ्लाइंग कार) पर काम चल रहा है। लेकिन अब सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने स्काईड्राइव इंक के सहयोग से फ्लाइंग कार का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। जापान के शिजुओका प्रान्त के इवाता शहर में सुजुकी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में उड़ने वाली कार का प्रोडक्शन हो रहा है। खास बात ये है कि उड़ने वाली कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और ऑटोमैटिक होगी। इस प्लांट में एक साल में केवल 100 फ्लाइंग कारें ही बन पाएंगी।

15 मिनट में 15 किलोमीटर

आगामी उड़ने वाली कार की रेंज को 40 किलोमीटर तक जा सकती है, इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 100 Kmph होगी और यह 15 मिनट में करीब 15 किमी की दूरी तय करेगी। सोर्स के मुताबिक 2027 इसे ग्राउंड पर लाने की योजना है, लेकिन भारत में कब तक आएगी इस बात की जानकारी नहीं है।

फ्लाइंग कार से किसे होगा फायदा

उड़ने वाली कार सा रही है और ये बात आग की तरह पूरी दुनिया में फ़ैल गई है, भारत में भी आने का इन्तजार किया जा रहा है। लेकिन शुरुआती दौर में उड़ने वाली कार का मज़ा आम लोगों के लिए शायद ही हो,  क्योंकि इसकी सर्विस काफी महंगी हो सकती है। यानी यह हर किसी की पहुंच से बाहर होगी। लेकिन इसे एयरटैक्सी सेगमेंट में लाये जाने की उम्मीद है। अब यदि ऐसा हुआ तो ट्रैफिक से निजात मिलेगी।

ये कंपनियां भी ला सकती हैं फ्लाइंग कार

सुजुकी और स्काईड्राइव ने तो उड़ने वाली कार का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, और इसी के साथ दूसरी ऑटोकंपनियां भी सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही हैं। खबर है कि हुंडई भी फ्लाइंग कार सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। कंपनी 2028 में एयर टैक्सी शुरू कर सकती है। इस समय कंपनी के पास  ई-वीटीओएल कॉन्सेप्ट मॉडल है, जिसमें 5 लोग बैठ सकते हैं।

पहले भी आ चुकी हैं फ्लाइंग कारें

सबसे पहले PAL-V लिबर्टी ने साल 2017 में अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइंग कार को पेश किया था, जिसे करीब 3.52 करोड़ रुपये में बेचा था। इसके अलावा एक और उड़ने वाली कार का प्रोटोटाइप Aircar को साल 2022 में पेश किया था जिसमें सिर्फ 2 लोगों के बैठने की जगह थी वहीं पिछले साल एलेफ एयरोनॉटिक्स नाम कंपनी अपनी पहली उड़ने वाली कार कार को डेट्रॉइट ऑटो शो में पेश किया गया था। पिछले साल जून में इस कार को कानूनी मंजूरी मिल गई थी। इस कार में केवल 2 लोगों के ही बैठने की जगह है और इसकी कीमत करीब 2 .46 करोड़ के आस-पास थी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें