हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Suzuki की धांसू बाइक Katana में मिलते हैं स्मार्ट कलर और जानदार सेफ्टी फीचर्स

विज्ञापन
Suzuki Katana

Suzuki Katana: सुजुकी हमेशा से ही अपनी मोटरसाइकिलों के बेहतर डिजाइन और स्मार्ट कलर ऑप्शन के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में टू व्हीलर निर्माता की एक super bike है Suzuki Katana. यह धाकड़ बाइक फिलहाल इंडिया में एक वेरियंट और दो कलर ऑप्शन Metallic Mat Stellar Blue और Metallic Mystic Silver में मिलती है।

फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक

यह बाइक इंडिया में 13,68,247 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलती है। इस बाइक में 150.19 bhp की पावर और 106 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके फ्रंट में यूएसडी फॉर्क और रियर में लिंक शॉक सस्पेंशन हैं। रफ्तार के दीवानों के लिए इसमें 999 cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है। जो BS6 इंजन के सभी नॉर्म्स को भी पूरा करता है।

Suzuki Katana

राइडर के लिए सुरक्षित

Suzuki Katana में राइडर की सेफ्टी का खासा ध्यान रखा गया है सुरक्षा के लिहाज से इसमें anti-locking braking system भी दिया गया है। जिससे अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में राइडर को संभलने का अधिक मौका मिलता है। बाइक के फिसलने के चांस कम होते हैं।

मॉडर्न और रेट्रो स्टाइल की मिक्स डिजाइन

Katana में 217 kg का वजन और 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका बड़ा फ्यूल टैंक लंबी दूरी के सफर में बेहद फायदेमंद है। इसमें LED हेडलाइट और LED में ही DRLs दिए गए हैं। देखने में यह मॉडर्न और रेट्रो स्टाइल की मिक्स डिजाइन स्टाइलिश बाइक है। बाजार में यह बाइक Kawasaki Ninja 1000 SX और BMW S 1000 XR को टक्कर देती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें