हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

11 लाख से कम कीमत में मिलती हैं Skoda और Hyundai की यह दो सेडान कार, जानें शानदार फीचर्स और सेफ्टी रेटिंग

Skoda Slavia VS Hyundai Verna details in hindi: इन दोनों गाड़ियों की सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग है। इनमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

विज्ञापन
Skoda Slavia VS Hyundai Verna

Skoda Slavia VS Hyundai Verna details in hindi: बाजार में सेडान सेगमेंट में किफायती कीमत वाली गाड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। यह फैमिली कारें बड़े बूट स्पेस और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। बाजार में ऐसी ही दो कारें है  Skoda Slavia और Hyundai Verna इन दोनों गाड़ियों को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 Star  रेटिंग मिली हुई है। आइए आपको दोनों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Skoda Slavia

इस गॉर्जियस लुक कार का बेस मॉडल 10.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में Active, Ambition, Onyx, Ambition Classic और Style पांच वेरिएंट आते हैं। इसके अलग-अलग वेरिएंट में 999 cc सीसी से लेकर 1498 cc तक का इंजन दिया गया है। Skoda Slavia में 1 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है। यह शानदार कार 190 kmph की टॉप स्पीड देती है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर जानें Skoda Slavia VS Hyundai Verna

विज्ञापन

6 स्पीड और 7 स्पीड गियरबॉक्स

skoda slavia का टॉप मॉडल 19.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में LED हेडलैम्प और 20.32 kmpl की मैक्सिमम माइलेज मिलती है। इस सेडान कार में 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। कार का पेट्रोल वर्जन 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 6 स्पीड और 7 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

Hyundai Verna

कार में कुल 14 डैशिंग वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसका बेस मॉडल 10.96 लाख और टॉप मॉडल 17.38 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह कार पेट्रोल इंजन में आती है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। स्टाइलिश अलॉय व्हील और छह एयरबैग इस कार को हाई क्लास कार बनाते हैं। Hyundai Verna में 1497 cc का इंजन मिलता है। कार का हैवी इंजन 20.6 kmpl की माइलेज देता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। इस कार में Six way इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती हैं। कार में 10 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola