Simple Energy Electric Scooter: एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने पिछले महीने देश में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। कंपनी ने इस ईवी को 1.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। अब सिंपल द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू कर दी गई है। बेंगलुरु में यह स्कूटर डिलीवर किया गया। कंपनी का कहना है कि ईवी की डिलीवरी बहुत जल्द दूसरे शहरों में चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी।
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर का पहली बार अगस्त 2021 में अनावरण किया गया था। कंपनी ने प्रोडक्शन वेरिएंट को रोल आउट करने में दो साल से थोड़ा कम समय लिया है। सिंपल वन को अपनी स्थापना के बाद से एक लाख से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं और इसने तमिलनाडु में प्रति वर्ष 1 मिलियन यूनिट की उत्पादन क्षमता के साथ एक संयंत्र स्थापित किया है।
ये भी पढ़ेंः Honda की कारों पर 30 हजार रुपये तक की मिल रही है छूट, इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ
क्या है खासियतें?
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह एक बार चार्ज करने पर 212 किमी की दूरी तय करती है। यह अपनी पीएमएस मोटर से 11.3 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सिंपल का यह सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो 2.77 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकता है और इसकी शीर्ष गति 105 किमी प्रति घंटा है।
यह मॉडल 750 वॉट के चार्जर के साथ आता है। इसे स्टैंडर्ड चार्जर से 5 घंटे 54 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। सिंपल एनर्जी भविष्य में 160-180 डीलरशिप के माध्यम से 40-50 शहरों में अपनी खुदरा बिक्री का विस्तार करने की योजना बना रही है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
13 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
16 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
17 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines