Mahindra Scorpio: कार प्रेमियों को अपनी कार मोडिफाइड कराने का शौक होता है। जिसके लिए वह उसके रंग, स्टाइल, कभी-कभी डिजाइन तक में नए प्रयोग करते हैं। ऐसे की एक कार लवर ने अपनी नई महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को मोडिफाई करवाया। उसके एक्सटीरियर, पेंट आदि में बदलाव किया।
इस कार पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की नजर पड़ी। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा “मैं बस यही कह सकता हूं, वाह! मुझे अपनी #ScorpioN ‘लाल भीम’ पसंद है लेकिन मुझे मानना पड़ेगा कि इसे देखकर मुझे ईर्ष्या हो रही है। यह बैटमोबाइल की सबसे करीबी चीज है। इस नेपोली ब्लैक, सैटिन मैट फिनिश को बनाने के लिए अरुण पंवार और दिल्ली के रैपाहोलिक्स को बधाई।
दरअसल, यूट्यूबर अरुण पंवार ने इस स्कॉर्पियो का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक स्कॉर्पियो एन के मालिक ने अपनी गाड़ी को यूनीक दिखाने के लिए इस पर पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF) लगवाई है। कार को मैट ब्लैक कलर देने की कोशिश की गई है। इस मोडिफिकेशन में 65 हजार रुपये का खर्च किए गए हैं।
गौरतलब है कि महिंद्रा ने जून में स्कॉर्पियो एन को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है। यह सात रंगों में डैज़लिंग सिल्वर, डीप फ़ॉरेस्ट, ग्रैंड कैन्यन, एवरेस्ट व्हाइट, नेपोली ब्लैक, रेड रेज और रॉयल गोल्ड में उपलब्ध है। खुद आनंद महिंद्रा लाल रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपनी इस कार का नाम लाल भीम रखा है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines