Safe driving tips for snow and ice details in hindi: सर्दियों के मौसम में लोग बर्फबारी का आनंद लेने पहाड़ों पर जाते हैं। पहाड़ी दर्रों और सड़क पर बर्फ जमी होने की सिचुएशन में हमें कुछ खास ड्राइविंग स्किल्स का ध्यान रखना चाहिए। जिससे हम सड़क दुर्घटना और किसी भी अनहोनी से बच सकते हैं। आइए आपको इस खबर में ऐसे ही कुछ टिप्स बताते हैं जिससे आपको बर्फ और धुंध में कार चलाने में हेल्प करेंगे।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें धुंध में कार चलाते हुए क्या सावधानी बरतें
अपनी लेन में चलें और ओवरटेक करने से बचें
सड़क पर बर्फ जमी होने या फिर सर्दियों में जब सड़क ओस के चलते गीली होती है तो हमेशा लेन ड्राइविंग करें। ड्राइवर को अपनी लेन में एक नॉर्मल स्पीड में कार चलानी चाहिए, जैसे अगर आप 40 kmph की स्पीड में कार चला रहें है तो इस स्पीड को मेंटेन रखें। बार-बार एग्रेसिव होकर कार को तेज स्पीड में आगे बढ़ाने या ओवरटेक करने से परहेज करें। धुंध में सड़क पर दृश्यता कम होती है। इस सिचुएशन में हमें संभलने का बेहद कम समय मिलता है, जिससे सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें बर्फ में कार चलाते हुए क्या सावधानी बरतें
इंडिकेटर और लाइट रहे दुरुस्त
सर्दियों में हमेशा अपना सफर शुरू करने से पहले अपनी कार की हेडलाइट, टेललाइट, इंडीकेटर और फॉग लाइट को चेक कर लें। खासकर रात में इनकी अनदेखी हादसे का कारण बन सकती है। इसके अलावा सड़क पर हमेशा कार को मोड़ते हुए उसके टर्न इंडीकेट का इस्तेमाल करें। हेडलाइट को दिन में हमेशा लो बीम पर चलाएं। धुंध के दौरान खड़ी कार में पार्किंग लाइट का यूज जरूर करें। कंपनी के अलावा आफटर मार्केट लाइट लगाने पर हमेशा अपनी बैटरी क्षमता और जो लाइट पहले से लगी है उसकी क्षमता अनुसार ही कोई बदलाव करवाएं।
बर्फ या धुंध में ड्राइव करते हुए इन बातों का भी रखें ख्याल
- आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें
- हमेशा आसापास चल रहे वाहनों को लेकर अलर्ट रहें
- तेज स्पीड में कार न चलाएं
- विंडशील्ड के वाइपर साफ रखें
- लाइट को लो बीम पर चलाएं
- टायर चेक कर लें। ज्यादा पुराने टायरों से हादसे होने का खतरा बढ़ता है। कॉस्ट इफेक्टिव हो तो बर्फ के लिए विशेष आने वाले टायर लगवाएं
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
21 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines