Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड अलग-अलग इंजन पावर और प्राइस कैप में बाइक्स ऑफर करता है। कंपनी की एक हाई पावर क्रूजर बाइक है Royal Enfield Shotgun 650. इस बाइक की लुक्स किसी हॉलीवुड मूवी में दिखने वाली ओल्ड स्कूल बाइक की तरह है, हालांकि इसमें स्पोक व्हील की जगह अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं। बाइक में 648cc का हाई पावर इंजन दिया गया है।
Shotgun 650 की सीट हाइट 795 mm
बाइक के फ्रंट में 18 इंच के टायर और रियर में 17 इंच का व्हील साइज दिए गए हैं, यह हाई पावर इंजन बाइक सड़क पर 47 hp की पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। Shotgun 650 की सीट हाइट को मिडियम साइज में 795 mm का रखा गया है, जिससे इसे चलाना आसान है। बाइक में 13.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो लॉन्ग राइड में काम आता है।
6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 22 kmpl की माइलेज देती है। Royal Enfield Shotgun 650 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह हैवी वेट बाइक है, जिसमें 240 kg का वजन है। बाइक का टॉप मॉडल 4.25 लाख रुपये ऑन रोड में आता है। इसमें 3 कलर ऑप्शन और 4 वेरिएंट अवेलेबल हैं।
सेफ्टी के लिए ABS और डिस्क ब्रेक
बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। डिस्क ब्रेक राइडर को मजबूत पकड़ और ABS तेज स्पीड पर कंट्रोल देता है। बाइक में ऑयल कूल्ड इंजन है, जिसे खास लॉन्ग रूट के लिए बनाया गया है। यह इंजन लंबी दूरी के सफर में हाई परफॉमेंस देता है और जल्दी से हीट नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: 155cc का इंजन और कातिलाना लुक्स, Suzuki की इस बाइक में ट्रेंडी कलर ऑप्शन
ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
58 mins agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 hr agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines