हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या Triumph Speed 400 तोड़ पाएगी Royal Enfield का तिलिस्म?, जानें कीमत और माइलेज

विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 VS Triumph Speed 400

Royal Enfield Classic 350 VS Triumph Speed 400: युवाओं में इन दिनों दमदार इंजन और रेट्रो लुक बाइक्स का क्रेज है। इस सेगमेंट में दो धांसू बाइक्स हैं Royal Enfield Classic 350 और Triumph Speed 400. आइए आपको इन मोटरसाइकिल के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Royal Enfield Classic 350

यह शानदार बाइक में 41 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। इसमें दमदार 349cc का इंजन मिलता है। यह सिंगल सिलेंडर इंजन 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। Royal Enfield Classic 350 बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये से 2. (swagatgrocery.com) 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

एनालॉग स्पीडोमीटर और एलईडी टेल लाइट्स

बाइम में ट्यूबलेस टायर है और इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और एलईडीटेल लाइट्स के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह लॉन्ग रूट कम्फर्टेबल बाइक हैं, जिसे खासतौर पर हैवी सस्पेंशन के साथ बनाया गया है।

Triumph Speed 400

ट्रायम्फ ने हाल ही में अपनी धाकड़ बाइक Triumph Speed 400. यह हाई स्पीड डैशिंग लुक्स बाइक है। इसमें सिंगल सिलेंडर 398.15cc का दमदार इंजन दिया गया है। बाइक की ट्रायम्फ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 2 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे प्री बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

इसमें LED हेडलैंप, LCD के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक के अलावा डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। बाइक्स का इंजन 39.5 bhp का पावर और 37.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

फाइल फोटो

विज्ञापन

फ्रंट फोर्क्स और रियर साइड में गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन 

Triumph Speed 400 में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में 43 मिमी का अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और रियर साइड में गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है, जो राइडर को खराब रास्तों पर आरामदायक सफर देता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola