Car Under 7 Lakhs: कार लेने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन बजट सात लाख तक ही है। इसमें भी स्पोर्टी लुक और अधिक माइलेज की कार चाहिए। तो आप एक बार फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Renault की Kiger को जरूर चेकआउट करें। इस कार में स्मार्टफोन के वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। यह कार अपने सेगमेंट में Tata Punch और Nissan Magnite को टक्कर देती है।
क्यों छोटा पैकेट बड़ा धमाका है यह कार
Renault Kiger शुरूआती कीमत 6.50 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इस कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। रफ्तार पंसद लोगों के लिए कंपनी कार में टर्बों इंजन का विकल्प भी देती है। लेकिन उसके लिए आपको जेब जरा अधिक ढीली करनी होगी। कार का टॉप मॉडल 11.23 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।
पावरफुल इंजन के साथ हाई माइलेज देती है यह कार
कार में पावरफुल इंजन है जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इतना ही नहीं कार में 8 इंच टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टॉप/स्टार्ट, वायरलेस एड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, जेबीएल साउंड सिस्टम आदि सभी आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। कार पेट्रोल इंजन में 19 Kmph की हाई माइलेज देती है। जो इस सेगमेंट में कम कारों में मिलती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines