हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Renault की कारें अब नहीं मिलेंगी सस्ती, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगी इतनी कीमत

अगर आप Renault की कार ख़रीदने की सोच रहे हैं तो 31 मार्च से पहले-पहले ये काम कर ले क्योंकि एक अप्रैल से कंपनी अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है।

विज्ञापन

कुछ साल पहले तक कारों की कीमतों में साल में एक बार ही बढ़ोतरी होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अब एक साल में कई बार कंपनियां कीमतों में इजाफा करने लगी हैं और इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ता है। इसी साल अब तीसरी बार कार कंपनियों ने कीमतों में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। अगले महीने से कारों की कीमतें बढ़ने जा रही हैं। रेनो इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमतों में एक अप्रैल से दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

1 अप्रैल से इतनी महंगी हो जाएंगी कारें

भारत में Renault की कारें 2% तक महंगी होने जा रही हैं। मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से गाड़ियों की कीमत कम और ज्यादा हो सकती है। इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी की वजह से कंपनी ने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया हैं। कंपनी ने फरवरी 2023 के बाद पहली बार कारों की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक दाम बढ़ाना जरूरी हो गया है, ताकि हम ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी वाले प्रोडक्ट ऑफर कर सकें।

निसान मैग्नाइट को खरीदना होगा महंगा

निसान इंडिया ने भी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने Magnite की कीमत में 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। कीमत में बढ़ोतरी बढ़ती इनपुट लागत की वजह से की गई है। मैग्नाइट की कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू होती है।

इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: 650km की रेंज के साथ Kia ला रही है 3 नई कारें, टाटा और महिंद्रा को मिलेगी टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें