Renault Duster: रेनॉल्ट की डस्टर जल्द ही नए अवतार में रिलॉन्च होने वाली है। इस बार इस कार के फ्रंट ग्रिल और लाइट में बदलाव किया गया है। कंपनी ने इसे मस्कुलर लुक्स और स्टाइलिश लाइट लगाई हैं। हाई एंड कार में इस बार शानदार ग्रिल के साथ बड़े व्हील साइज मिलेंगे। बता दें इस कार कंपनी ने अपने यूके के पार्टनर डेसिया के साथ मिलकर तैयार किया है। जिससे इसे इंटरनेशनल लुक मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 नवंबर 2023 को कंपनी अपनी इस कार से पर्दा उठा सकती है।
हाईब्रिड कार में मिलेगी मोटर
यह हाईब्रिड कार होगी। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ धांसू पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार में अलॉय व्हील मिलेंगे, जो इसके लुक्स को एन्हांस करेंगे। कार में ट्यूबलेस टायर और एलईडी लाइटस मिलेंगी। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Citroen C3 Aircross, KIA Sonet और Mahindra XUV300 जैसी कारों से होगा। यह कार 4व्हील ड्राइव क साथ आएगी। जिससे ऑफ रोडिंग और खराब रास्तों पर यह हाई परफॉमेंस देगी। यह एसयूवी पांच सीट के साथ आएगी। इसमें रियर सीट पर बच्चों की सेफ्टी के लिए चाइल्ड एंकरेज मिल सकता है।
https://www.youtube.com/watch?v=_VrOPiUqxao
दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे
जानकारी के अनुसार कार में एयरबैग, एंट लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा। कार में क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसके पावरट्रेन, कीमत और डिलीवरी डेट का कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 1.2 लीटर का जानदार इंजन देगी। यह इंजन 130 बीएसपी तक पावर जनरेट कर सकता है। अनुमान है कि इसमें टर्बो इंजन का भी विकल्प होगा और 1.6 लीटर का इंजन भी ऑफर किया जा रहा है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इसकी फोटो में यह मैट कलर में दिख रही है। इसमें वाई शेप की लाइटें दिखाई पड़ रही हैं। इस बिग साइज कार में बड़ा बूट स्पेस मिलेगा।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
19 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
21 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
22 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines