हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Porsche Cayenne: दो नई धांसू सुपर कार लॉन्च, महज 3 सेकंड में पकड़ती है 100 Km की स्पीड, जानें डिटेल

विज्ञापन
porsche cayenne coupe

Porsche Cars: पॉर्शे ने अपनी Porsche Cayenne और Cayenne Coupe का नया वर्जन लॉन्च किया है। यह दोनों सुपर कार कैटेगरी में आती है। यह कार मात्र 3.3 सेकंड में 100 Kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम हैं। यह 305 Kmph की टॉप स्पीड देती हैं।

कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा

Porsche Cayenne और Cayenne Coupe में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो चार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह पावरफुल इंजन 353 HP देता है। वहीं, यह 500 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

porsche cayenne

विज्ञापन

Porsche ने शुरू की बुकिंग 

यह कार 1.3 करोड़ से लेकर 1.42 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलेंगी। Porsche ने इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई 2023 से इनकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। यह लग्जरी कार हैं इनमें प्रीमियम टच के लिए केबिन में 3 स्क्रीन दी गई हैं।

25.9 kw की बैटरी के साथ ईवी वर्जन भी आएगा

इनमें 12.6 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए भी 10.9 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। कार में वॉयस कमांड, डैश माउंटेड ड्राइव सलेक्ट, डिजिटल सेंट्रल कंसोल मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इनके ईवी वर्जन भी लेकर आ रही है। जिसमें 25.9 kw की बैटरी दी जाएगी। यह हाईब्रिड कार होगी। जो 11 kw के चार्जर से 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola