Orxa Mantis electric bike: बाजार में टू व्हीलर निर्माता ईवी सेगमेंट में किस्मत आजमा रहे हैं। इसी कड़ी में एक नई बाइक Orxa Mantis लॉन्च हुई है। यह स्पोर्ट्स लुक की हाई स्पीड बाइक है। इस बाइक में 8.9 kWh का बैटरी सेटअप मिलेगा। यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 221 km तक चलेगी। जानकारी के अनुसार बाइक 3.6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल यह बाइक केवल सिंगल वेरिएंट में अवेलेबल है।
Orxa Mantis electric bike में 135 kmph की टॉप स्पीड
Orxa Mantis में 1.3kW और 20.5kW सॉकेट से चार्ज करने का ऑप्शन मिलेगा। यह बाइक 93 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। यह लिक्विड कूल्ड मोटर के साथ ऑफर की जाएगी। जो लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होती है। बाजार में इस बाइक की टक्कर Ultraviolette F77 से होगी। इस बाइक में 28 hp की पावर मिलेगी। बाइक का फ्रंट बेहद एग्रेसिव दिया गया है। Orxa Mantis electric bike में 135 kmph की टॉप स्पीड मिलेगी। यह बाइक महज 8.9 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है।
अप्रैल 2024 में इसकी डिलीवरी
Orxa Mantis का कुल वजन 182 kg का है, जिससे इसे सड़क पर तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। इसके side panniers में 30 लीटर और टॉप बॉक्स में 45 लीटर का सामान रखने की जगह है। कंपनी अप्रैल 2024 में इसकी डिलीवरी शुरू करेगी। बताया जा रहा है कि इसकी मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी पहले बेंगलुरु से शुरू होगी, फिर इसके बाद अन्य शहरों में कंपनी इसकी डिलीवरी करेगी। बाइक को आप कंपनी की वेबसाइट पर 10000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। यहां बता दें कि यह तय हुआ है कि शुरूआत के 1000 ग्राहकों के बाद कंपनी इसकी बुकिंग 25000 हजार में ली जाएगी।
सिंगल चार्ज पर 307 km तक की ड्राइविंग रेंज
इसके मुकाबले की बाइक Ultraviolette F77 की बात करें तो यह बाइक 152 km/hr की टॉप स्पीड देती है। बाइक शुरुआती कीमत 3.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 30200 पावर की मोटर दी गई है। यह 7.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। बाइक में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह सिंगल चार्ज पर 307 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इस बाइक में 207 kg का वजन है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
6 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
7 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
9 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines