हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक टायर पर सरपट दौड़ती है यह बाइक, 120 किलो है Loading Capacity

विज्ञापन
single tyre bike

Single Tyre Bike: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टायर पर सरपट दौड़ रही एक बाइक की फोटो वायरल हो रही है। दरअसल, ये इलेक्ट्रिक बाइक रेनो (RYNO) मोटर्स की है। खास बात यह है कि यह सेल्फ बैलेंस कर लेती है। रेना यूएस की वाहन निर्माता कंपनी है।

120 Kg तक वजन उठा सकती है

यह नेक्स्ट जनरेशन बाइक है। यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे का समय लेती है। 16 kmph इसकी टॉप स्पीड है। यह 120 Kg तक वजन उठा सकती है। यह बाइक बिना स्टैंड के खड़ी हो सकती है। भविष्य को ध्यान में रखकर यह बाइक बनाई गई है।

कुल वजन 72 किलो है

इस मोटरसाइकिल का कुल वजन 72 किलो है। इसमें 25 इंच के मोटे ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसमें LED हैडलैम्स, छोटा डिजिटल मीटर है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपए है। यह भीड़भाड़ वाली संकरी जगहों के लिए बिलकुल मुफीद है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola