हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नहीं मिल रही पुरानी कार की सही रीसेल वैल्यू? ये 3 हो सकती हैं वजह

अब अगर आप भी अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करके नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपकी गाड़ी की सही रीसेल वैल्यू नहीं मिल पा रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं,जिनमें से 3 सबसे कारण हम आपको बता रहे हैं…

विज्ञापन

अप्रैल का महीना चल रहा है,गाड़ियों के दाम बढ़ चुके हैं। लेकिन एक बार फिर नई कार पर डिस्काउंट और अच्छे ऑफर्स मिलने लगे हैं। अब अगर आप भी अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करके नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपकी गाड़ी की सही रीसेल वैल्यू नहीं मिल पा रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं,जिनमें से 3 सबसे कारण हम आपको बता रहे हैं और अगर आप भी इस लेख को फॉलो करेंगे तो आपको कार की बेस्ट वैल्यू मिल सकती है।

कार का गंदा होना

आकार देखने में आता है कि लोगों की कार बेहद गंदी रहती है। अब लोग कार इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन  साफ-सफाई में लापरवाही कर जाते हैं। जिसकी वजह से जब कभी कार को बेचना पड़े तो की अच्छा दाम नहीं मिलता। इसलिए हमेशा कार को साफ-सुथरी रखें। अपनी कार को हमेशा कवर से ढकें।

रेगुलर सर्विस ना करवाना

कार जब नई होती है तो उसकी सर्विस तो समय पर होती है लेकिन जैसे-जैसे कार पुरानी होती चली जाती है लोग सर्विस पर ध्यान नहीं देते। सर्विस ना होने पर परफॉरमेंस खराब होने लगती है और इंजन के साथ बॉडी को भी नुकसान होने लगता है जिसकी वजह से गाड़ी समय से पहले खराब होने लगती है और जब इसे बेचने जाते हैं तो दाम अच्छे नहीं मिलते। इसलिए कार की सर्विस कराना बेहद जरूरी होता है। साथ ही साथ फ्लूइड रिफिल, टायर रोटेशन, ब्रेक रिप्लेसमेंट जैसी चीजों को मेंटेन रखें। ऐसा करने से बिक्री के वक्त कार की रीसेल वैल्यू को आप बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

कार की मरम्मत ना करवाना

कार की उम्र बढ़ाने के लिए उसकी डेंटिंग होना काफी जरूरी पार्ट है। अक्सर देखा जाता है कि ड्राइविंग के दौरान कार में कुछ खरोंच या डेंट लग जाते है जिन्हें लोग ठीक नहीं करवाते। अब ऐसी कार को अगर आप बेचने जा रहे हैं तो भला कोई क्यों अच्छे दाम आपको देगा। इसलिए कार साफ-सुथरी रखें।

यह भी पढ़ें: 501 km की रेंज, 8 साल वारंटी, प्लांट से निकली OLA की ये इलेक्ट्रिक बाइक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola