Ola S1 X delivery start details in hindi: ओला ने अपने नए स्कूटर Ola S1 X की डिलीवरी शुक्रवार से शुरू कर दी है। इस स्कूटर का बेस वेरिएंट 69999 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है, जिसमें 2 kWh की बैटरी दी गई है।
Ola S1 X में 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। यह कंपनी का हाई स्पीड स्कूटर है, जिसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट आती है।
2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक मिलेगा
Ola S1 X में 3.5-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। इस धाकड़ स्कूटर में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक ऑफर किया जा रहा है। स्कूटर का 3 kWh वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपए एक्स शोरूम और 4 kWh की कीमत 99,999 रुपए एक्स शोरूम है।
यह स्कूटर 85kmph की टॉप स्पीड देगा
ओला का यह शानदार स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 190 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। यह स्कूटर 85kmph की टॉप स्पीड देगा। Ola का यह नया स्कूटर 7.4 घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है।
Ola S1 X में ये धाकड़ फीचर्स
- डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
- इस स्कूटर में 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है।
- टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन।
- 7 कलर ऑप्शन और चौड़ी सीट
- स्कूटर में बड़ी हेडलाइट दी गई है।
- स्कूटर में आगे और पीछे दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक हैं।
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift पर आया ‘दिल’, बुक करने से पहले 7 लाख से शुरू होने वाली Hyundai Exter के जानें फीचर्स
ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
15 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
17 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
18 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines