Ola s1 pro: अकसर लोगों को ढलान पर स्कूटर कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। ऐसे में कई ईवी स्कूटर्स में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर आता है, जो ब्रेक छोड़ने की स्थिति में टू व्हीलर्स को पीछे खिसकने से रोकता है। इसके अलावा कई स्कूटर्स में जैसे Bajaj Chetak, Ather 450X और TVS iQube में रिवर्स मोड का फीचर मिलता है। जिससे खासकर महिलाओं को बुजुर्ग राइडर्स को स्कूटर बैक करने में आसानी होती है। आइए इस खबर में जानिए की रिवर्स मोड और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर क्या होता है और किन स्कूटर्स में यह दिया गया है।
क्या है टू व्हीलर्स में हिल होल्ड
हिल होल्ड असिस्ट या हिल होल्ड कंट्रोल का फीचर टू व्हीलर को ऊंचाई या पहाड़ों के रास्ते पर कंट्रोल करने में मददगार है। यह फीचर तब काम करता है जब टू व्हीलर ढलान पर होता है। ऊंचाई पर टू व्हीलर रुक जाने पर जब राइडर ब्रेक पर से हाथ हटाता है तो वाहन हल्का सा पीछे जाने लगता है। इस सूरत में यह फीचर वाहन को पीछे जाने से रोकने में मदद करता है और राइडर को कंट्रोल करने का समय देता है।
स्कूटर में रिवर्स गियर
अकसर आपने गाड़ियों में रिवर्स गियर से कार को बैक करते हुए देखा होगा। इसी प्रकार कई इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने व्हीकल में रिवर्स गियर का ऑप्शन दे रहे हैं। इससे आप अपने स्कूटर को तेज स्पीड में बैक कर सकते हैं। बता दें बाइक में यह फीचर नहीं आता हैं। टू व्हीलर एक्सपर्ट के अनुसार बाइक में स्कूटर्स के मुकाबले व्हीलबेस अधिक होता है, जिससे उसे मोड़ना या पीछे करना आसान है इसलिए बाइक में इसकी जरूरत नहीं पड़ती।
Ola S1 Pro
यह सुपर स्मार्ट स्कूटर हिल होल्ड, थ्री लेवल रीजनरेटिंग ब्रेकिंग, हाईपर चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। ola pro के सभी वेरिएंट में हिल होल्ड का फीचर मिलता है। यह शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। सिंगल चार्ज पर यह 116 km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसके अलावा Ather 450 में Auto Hold नाम से यह फीचर आता है।
संबंधित खबरें
4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 hr agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
22 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines