Ola electric sales down: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री लगतार बढ़ रही है, जबकि Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में लगातार गिरावट जारी है। पिछले महीने ओला ने 20,190 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 35,858 यूनिट की बिक्री का रहा था। इस बार कंपनी ने 16,50 कम बेचे। इतना ही इसकी YoY गोथ में 45.23% गिरावट देखने को मिली है और इसका मार्केट शेयर 4,28% है।
वहीं बात TVS iQube की बात करें तो पिछले महीने इस स्कूटर की कुल 14,244 यूनिट की बिक्री हुई , जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 15,210 यूनिट्स की बिक्री का था। इस बार कंपनी ने 966 यूनिट्स कम बेची और बिक्री में 6.35% की गिरावट देखने को मिली। इस समय इस स्कूटर का मार्केट शेयर 3.02% है।
Ola का मुश्किल दौर
पिछले कुछ समय से ओला इलेक्ट्रिक के लिए भारत में स्कूटर बेचना काफी टफ होता जा रहा है। शुरूआती दौर में ओला को जबरदस्त सफलता थी, लेकिन बाद में वाहनों में आग लगने और ख़राब सर्विस के चलते बिक्री में गिरावट दर्ज होने लगी। फिलहाल कंपनी अपनी सेल को बचाने में लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में बिक्री बेहतर होगी। इस समय ओला इलेक्ट्रिक के पास सबसे सस्ता स्कूटर है Ola की कीमत 49,999 रुपये है जबकि इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है।
TVS iQube की बिक्री में थोड़ी बहुत गिरावट कभी कभार देखने को मिल रही है, लेकिन यह इतनी ज्यादा भी नहीं है। iQube की एक्स-शोरूम कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है, जो इसके 2.2 kwh बैटरी पैक की है। फैमिली क्लास को यह स्कूटर काफी पसंद आ रहा है। इसमें अलग-अलग वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल को चुनाव कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: MG Cyberster: दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार इस दिन होगी लॉन्च!
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
7 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
10 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
13 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines