Ola S1 Air VS TVS Jupiter ZX: ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में हाई ड्राइविंग रेंज देने के लिए जाना जाता है। वहीं, टीवीएस ने हाल ही में अपना नया धांसू स्कूटर Jupiter ZX पेश किया है। आइए आपको इन दोनों स्कूटर के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Ola S1 Air
यह स्कूटर महज 4.3 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाता है। सिंगल चार्ज पर यह 87 Km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस हैं, जिससे यह संकरी जगहों से आसानी से निकल जाता है। Ola S1 Air में 5 कलर और 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज दिया गया है। इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप और कम्फर्टेबल सिंगल-पीस सीट इसे अन्य ईवी स्कूटर से अलग बनाते हैं।
फाइल फोटो
यह दमदार स्कूटर 85 Kmph की टॉप स्पीड देता है
यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 2700 W की मोटर के साथ टीएफटी स्क्रीन दी गई है। यह दमदार स्कूटर 85 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसका वजन 99 kg है और इसमें तीन वेरिऐंट दिए गए हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है।
TVS Jupiter ZX
यह स्कूटर शुरुआती कीमत 73,240 हजार रुपये में मिलता है। इसमें 5.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है, जो लॉन्ग रूट में काफी फायदेमंद है। TVS Jupiter ZX में 12 इंच के अट्रैक्टिव व्हील दिए गए हैं। स्कूटर में 109.7 cc का जानदार इंजन है जो खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देता है। स्कूटर में कॉल और एसएमएस अलर्ट, वॉयस असिस्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है।
फाइल फोटो
इसमें 33 लीटर का अंडरसीट स्पेस है
इसमें ड्रम ब्रेक के साथ ब्यूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। स्कूटर 7.8 hp की पावर देता है। इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन हैं, जिससे चालक को स्मूथ राइड मिलती है। स्कूटर की सीट हाइट 765 mm की है और इसमें 33 लीटर का अंडरसीट स्पेस दिया गया है। इसमें अट्रैक्टिव कलर मिलते हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines