Ola S1 Air Electric Scooter: बेंगलुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक ने आधिकारिक तौर पर अपने एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल शुरू होने की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि ओला एस 1 एयर के लिए सेल विंडो 28 जुलाई, 2023 को खुलेगी। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने कहा, स्कूटर की सीमित अवधि की खरीद विंडो 28 जुलाई से 30 जुलाई 2023 के बीच खुली रहेगी। नीचे ओला इलेक्ट्रिक एस 1 एयर की कीमत और खासियत की जानकारी दी गई है।
आधिकारिक घोषणा के बाद, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है, “बिल्कुल नया वर्सटाइल S1 एयर 28 जुलाई को आ रहा है #EndICEage”।
Ola S1 Air Electric Scooter: क्या है कीमत?
कंपनी ने बताया कि 31 जुलाई के बाद ग्राहकों को ओला एस 1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 1,19,999 रुपये (एक्स-शोरूम) चुकाने होंगे। जबकि, लिमिटेड टाइम के लिए यह 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा। इसकी डिलीवरी अगस्त की शुरुआत में शुरू होगी। स्कूटर तीन अलग-अलग वेरिएंट में आता है और यह पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था। ग्राहक इसे कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट और पोर्सिलेन व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Maruti की इस नई कार के आगे Nexon और Sonet की चमक हुई फीकी, देती है 28 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी!
सिंगल चार्ज पर चलेगा 76 KM
ओला एस1 एयर नवीनतम मूवओएस 3 तकनीक के साथ आता है और 76 किमी की प्रभावशाली रेंज का दावा करता है। इसमें 2.5KWh लिथियम-आयन बैटरी, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह लगभग 4.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।
4.3 सेकेंड में पकड़ेगा 40 किमी की रफ्तार
कंपनी के दावों के मुताबिक, Ola S1 Air महज 4.3 सेकेंड में 0 से 40 किमी की रफ्तार पकड़ सकता है, इसकी टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है। स्कूटर तीन अलग-अलग मोड प्रदान करता है। इसमें इको, स्पोर्ट और रिवर्स, इको मोड में 100 किमी की आईडीसी रेंज प्रदान करता है।
अन्य फीचर्स के तौर पर इस ओला के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे और पीछे ड्रम ब्रेक है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन 99 किलोग्राम है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines