Ola Gen 3 Prices Up By Rs. 15,000: ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी नई जेन 3 सीरीज को 31 जनवरी को लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी ने अपने जेन-3 स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने जेन 3 सीरीज को लॉन्च करते वक्त 7 दिन के लिए इंट्रोडक्ट्री ऑफर शुरू किया था। ऐसे में अब इन स्कूटरों को 15,000 रुपए तक महंगा कर दिया है। हालांकि, नई कीमतें मॉडल के हिसाब से लागू की गई हैं। लेकिन, कुछ वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है और इसकी कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है।अगर आप भी ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लीजिये नई कीमत…
ओला जेन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की नई एक्स-शोरूम कीमतें
Ola S1 Gen 3 की कीमत और वेरिएंट (एक्स-शोरूम, रुपये में)
Ola S1X
2kWh: 79,999 रुपये- कीमत में कोई अंतर
3kWh: 89,999 रुपये- 4,000 रुपये का इजाफा
- नई कीमत: 89,999 रुपये
4kWh: 99,999 रुपये-5,000 रुपये का इजाफा
- नई कीमत: 99,999 रुपये
Ola S1X+
4kWh: 1,07,999 रुपये- 4,000 रुपये रुपये का इजाफा
- नई कीमत: 1,07,999रुपये
Ola S1 Pro
3kWh:1,14,999 रुपये- 10,000रुपये रुपये का इजाफा
- नई कीमत: 1,34,990 रुपये
4kWh: 1,34,999 रुपये-15,000 रुपये रुपये का इजाफा
- नई कीमत: 1,14,999 रुपये
Ola S1 Pro+
- 4kWh:1,54,999 रुपये- कीमत में कोई इजाफा नहीं
- 5.3kWh: 1,69,999 रुपये-कीमत में कोई इजाफा नहीं
Ola S1 Gen 3 में मिलते हैं ये खास फीचर्स
ओला ने जेनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इतना ही नहीं इनकी नई रेंज के लिए ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी को पेटेंटेड किया है। यह सिस्टम ब्रेक लीवर पर सेंसर का इस्तेमाल करके ब्रेक पैड के घिसाव और मोटर रेसिस्टेंस को बैलेंस करने का काम करता है। इसकी मदद से 15% तक रेंज ज्यादा मिलती है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नए स्कूटर्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। खास बात ये है कि नई रेंज को बनाने में पिछले मॉडल्स की तुलना में 31 फीसदी लागत में कमी आई है। इतना ही नहीं इनकी पावर में भी करीब 53 फीसदी की वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें: 18 लाख के डिस्काउंट पर घर लाएं Audi Q3, अब लग्जरी कार आपके बजट में
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 mins agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
4 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
5 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
6 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines