Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक कंपनी ने बड़ा दावा किया है। कंपनी के अनुसार उनके इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने लॉन्चिंग के बाद से 18 महीने में 2 करोड़ लीटर पेट्रोल की बचत की है।अब तक करीब 2.50 लाख से ज्यादा लोगों ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद चुके हैं।
कंपनी के सीईओ ने किया ट्वीट
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि ने कहा कि इस सप्ताह हमने 1 बिलियन (100 करोड़) किलोमीटर की दूरी तय की है। उन्होंने कहा कि महज 18 महीने पहले ही हमें अपना पहला स्कूटर बेचा था। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहले ही देश भर में 2,50,000 घर मिल चुके हैं। उन्होंने लिखा कि यह यात्रा तेजी से बढ़ रही है। बता दें कंपनी के तीन वेरिएंट S1, S1 प्रो और S1 Air आते हैं। हाल ही में S1 Air को लॉन्च किया गया है। जिसकी बुकिंग भी अब शुरू हो चुकी है।
Ola S1 AIR की डिलीवरी जुलाई 2023 से शुरू
Ola S1 AIR की डिलीवरी जुलाई 2023 से शुरू होगी। ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2, 3 और 4 किलोवॉट की बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर अलग-अलग 85, 125 और 165 km की रेंज देगा। इसमें कंपनी तीन राइडिंग मोड इको, नार्मल और स्पोर्ट्स देगी। 7.0 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन मिलेगा ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, सिर्फ 12 मिनट में होगा चार्ज
7.0 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन मिलेगी
स्कूटर की टॉप स्पीड 85 kmph होगी। फास्ट चार्ज से इस स्कूटर को 4.5 घंटे और सामान्य चार्जर से 6.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। स्कूटर में मूवओएस 3. (Ambien) 0 कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन मिलेगा। बाजार में यह धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 84999 रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
12 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
16 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
21 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
23 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines