Nissan micra electric car based on formula 1 concept: जापानी कार निर्माता कंपनी निशान अपनी कारों में किफायती दाम में अधिक देने के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी की नजर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मार्केट पर है। साल 2026 तक कंपनी की एक के बाद एक कई ईवी कार आएंगी।
Nissan Micra का आएगा इलेक्ट्रिक अवतार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने हाल ही में अपनी क्यूट छोटू कार micra को इलेक्ट्रिक में लाने की योजना बनाई है। इसका प्रीव्यू मॉडल तैयार भी हो चुका है। इसके लिए कंपनी ने CMF-BEV platform को चुना है। यह मॉडल formula 1 रेसर गाड़ियों में यूज किया जाता है।
Nissan micra electric car
लग्जरी इंटीरियर मिलेगा
यह नई ईवी कार लो एंड कार होगी। इसमें बंपर से सटे टायर, ऊपर की तरफ खुलने वाले गेट और किसी तेज स्पीड और स्पोर्ट्स कार की तरह दिखने वाला फ्रंट लुक मिलेगा। इसके इंटीरियर में खास लग्जरी फील दिया गया है। कार में सेफ्टी फीचर्स का खासा ध्यान रखा गया है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में एयरबैग और एबीएस जैसे हाई टैक फीचर्स होंगे। यह हैचबैक कार होगी।
Nissan micra electric car
कार लवर्स में जमकर एक्साइटमेंट
कार में अलॉय व्हील दिखेंगे जिन्हें लो एंड पर रखा गया है, इससे कार की लुक्स एन्हांस होती है। अनुमान है कि यह कार साल 2026 तक भारत में मिलेगी। हालांकि कंपनी ने अभी अपनी इस कार की कीमत, पावरट्रेन और डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। केवल इसके कुछ प्रीव्यू मॉडल ही शोकेस किए हैं, जिससे कार लवर्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
एलईडी लाइट कलस्टर और ब्लैक फ्लोटिंग रूफ
कार में टू पीस सर्कुलर एलईडी लाइट कलस्टर और ब्लैक फ्लोटिंग रूफ मिलेगी। यह न्यू जेनरेशन कार पूरी तरह फ्यूचरिस्टिक कार होगी। जिसमें किसी रेसर कार की क्षमता होगी। इसमें टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। अनुमान है कि यह कार सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर की रेंज देगी। यह कार करीब 134 एचपी की पावर जेनरेट करेगी। बता दें पुरानी micra में पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। पुरानी कार शुरुआती कीमत सात लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती थी, यही वजह है कि कार लवर्स अनुमान लगा रहे हैं कि यह बाजार में मौजूद इस सेगमेंट की अन्य कारों से सस्ती होगी।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
37 mins agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
4 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
7 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
23 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines