Skoda Kylaq एक वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। डिजाइन से लेकर स्पेस और परफॉरमेंस के मामले में अभी तक इस गाड़ी ने निराश होने का मौका नही दिया। अब कंपनी Kylaq लाइनअप में एक नया वेरिएंट लाने पर विचार कर रही है जो क्लासिक और सिग्नेचर वेरिएंट के बीच जगह बनाएगा। दोनों वेरिएंट के बीच 1.51 लाख रुपये का अंतर है, जिसमें से ज़्यादातर अतिरिक्त लागत बढ़ी हुई फीचर लिस्ट के कारण है। कंपनी ने भी तक यह नहीं बताया है कि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, लेकिन, लेकिन साल के अंत तक इसके आने का संकेत दिया है।
Skoda Kylaq में आएगा नया वेरिएंट
Skoda Kylaq के क्लासिक वेरिएंट के मुकाबले सिग्नेचर वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल, TPMS, 6.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड फोन मिररिंग, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, चार स्पीकर, रियर एसी वेंट, बैकसीट स्मार्टफोन पॉकेट और क्रोम डोर हैंडल मिलते हैं। इसके अलावा, क्लासिक वेरिएंट 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है, जबकि सिग्नेचर को 6 स्पीड AT के साथ भी खरीदा जा सकता है। इंजन की बात करें तो इसमें स्कोडा का 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन है, जो 118 Bhp और 175NM देता है। यह एक दमदार इंजन है और हर मौसम में बिना थके और रुके प्रदर्शन करता है।
यह भी पढ़ें: घिसे हुए ब्रेक पैड देते हैं इशारा, अनदेखा करने पर हो सकते हैं हादसे का शिकार
बढ़ रही है डिमांड
क्लासिक वेरिएंट काइलाक को 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले बाजार में जगह दिलाने के लिए मौजूद है। ऑटोमेकर ने माना है कि काइलाक की शुरुआती मांग की वजह से हमें निचले वेरिएंट में आना पड़ा , कई खरीदारों ने वाहन में रुचि दिखाई क्योंकि इस कार के आने से पहले स्कोडा की इस सेगमेंट में मौजूदगी नहीं थी।
लोकप्रिय हो रहा है 10 लाख का सेगमेंट
कम कीमत में कई वेरिएंट उपलब्ध कराना एक आजमाया हुआ फॉर्मूला है, जिसे टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों ने अपनाया है। टाटा ने नेक्सन जैसी कारों को 10 लाख रुपये की कीमत में 100 वेरिएंट तक सफलतापूर्वक पेश करके इस पर काम किया है। वैसे यह एक ऐसा सेगमेंट है जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है। इसे हम स्टैण्डर्ड सेगमेंट भी कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N का सस्ता ऑटोमैटिक वर्ज़न होगा लॉन्च, इन फीचर्स को मिलेगी जगह
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
14 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines