हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Tata Nano को किया Solar Car में तब्दील, अब 30 रुपये के खर्च पर चलती है 100 KM, जानें डिटेल

विज्ञापन
नैनो को सोलर कार में बदला

Nano Car: देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम लोगों को इन ईंधनों से चलने वाली कारों के विकल्पों के बारे में सोचने को मजबूर कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन नए विकल्प बनकर सामने तो आए हैं लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की कमी अभी इस विकल्प में बाधा पैदा कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के एक व्यापारी ने इसका विकल्प तलाश है। उसने खुद की अपनी Nano Car को Solar Car में तब्दील कर दिया।

प्रदूषण कम करने में मदद 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इस कार को बदलाव के बाद पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी छत पर सोलर पैनल लगाया गया है। जिससे अब इस कार को 100 किलोमीटर तक चलाने का मात्र 30 रुपये तक खर्च आता है। अब इस कार से पेट्रोल से होने वाला प्रदूषण भी नहीं होता।

टॉप स्पीड में कोई बदलाव नहीं

बांकुड़ा निवासी मनोजित मोंडल ने यह कार बनाई है। बढ़ते पेट्रोल के दामों से तंग आकर उन्होंने ऐसा किया है। मनोजित मंडल बचपन से ही रचनात्मक थे। कार को मॉडिफाई करने के दौरान मनोजित को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बदलाव के बाद इसकी टॉप स्पीड में कोई बदलाव नहीं हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें