Maruti Suzuki Baleno: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग अब CNG Cars की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे हैं। यही वजह है कि इंडिया में सभी कार निर्माता कंपनी अपने अधिक बिकने वाले मॉडल का सीएनजी वर्जन लेकर आ रहे हैं। बीते छह माह के सीएनजी कारों के ग्राफ को देखें तो हर माह औसतन 26163 सीएनजी कारों की सेल हो रही है।
नए साल पर हुई थी सबसे अधिक सेल
जानकारी के अनुसार बीते छह माह में जनवरी से जून 2023 तक अलग-अलग कंपनियों ने कुल 1,56,983 कारों की सेल की। इसमें सबसे अधिक नए साल के मौके पर जनवरी में सबसे अधिक 32,684 सीएनजी कारों की सेल हुई थी। वहीं, सबसे कम 21,470 की फरवरी में सेल हुई है।
सीएनजी कारों की सेल में हुंडई का दबदबा
जनवरी से जून 2023 तक सबसे अधिक Hyundai ने 2,61,275 सीएनजी कारों की सेल की। इसके बाद टाटा मोटर्स ने कुल 2,47,511 सीएनजी कारों की सेल की है। Maruti Suzuki ने 1,15,484 सीएनजी कार और टोयोटा ने करीब 80,756 सीएनजी कारों की सेल की है।
फाइल फोटो
Maruti Suzuki Baleno सीएनजी वर्जन में 30.61km/kg की माइलेज
बता दें मारुति में Baleno और hyundai का मॉडल aura सीएनजी कारों में हाई डिमांड कारें हैं। जानकारी के अनुसार Baleno पेट्रोल वर्जन 22.35 से 22.94 kmpl तक की माइलेज देती है। वहीं, इसका सीएनजी वर्जन 30.61km/kg की माइलेज देता है। Maruti Suzuki Baleno सीएनजी वर्जन में 55 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
फाइल फोटो
5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन
Hyundai Aura CNG पर 28 km/kg की हाई माइलेज देती है। इसके अलावा यह कार डीजल में 25 kmpl और पेट्रोल में 20 kmpl की माइलेज देती है। इस फैमिली कार में 1197 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। यह इंजन 81.8 Bhp की पावर देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वेरिएंट आते हैं। यह सेडान कार शुरूआती कीमत 6.33 लाख से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरुम कीमत में मिलती है।
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
7 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
9 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
12 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines