MG Windsor EV Price Hiked: एमजी मोटर ने Windsor इलेक्ट्रिक कार को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इसकी बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। शानदार बिक्री के चलते ये इलेक्ट्रिक कार टाटा मोटर्स के लिए अब सिर दर्द बन गई है। लेकिन अब कंपनी ने Windsor EV की कीमत में 50,000 रुपये का इजाफा कर दिया है। अब इस गाड़ी की कीमत 13.99 लाख रुपये (बैटरी समेत) से शुरू होती है। इसमें आपको 3 वेरीएंट मिलते हैं। आइये जानते है इसकी नई कीमत और फीचर्सके बारे में…
50,000 रुपये का इजाफा
MG Windsor EV के बेस वेरिएंट Excite (38 kWh) बैटरी पैक की एक्स शोरूम कीमत अब 14 लाख रुपये हो गई है। वहीं, दूसरे वेरिएंट Exclusive की एक्स शोरूम कीमत अब 15 लाख रुपये हो गई है। Windsor के टॉप Essence वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 16 लाख रुपये हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि MG ने Windsor EV के लॉन्च के समय कहा था कि इस इलेक्ट्रिक कार की 10,000 यूनिट बिकने तक इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत रखी जाएगी। कंपनी ने इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय भी दिया था। Windsor EV की अब तक 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। ऐसे में कंपनी ने विंडसर ईवी की कीमतें बढ़ा दी हैं। कीमत बढ़ने से ग्राहकों को झटका जरूर लगा है।
सिंगल चार्ज में 332km की रेंज
MG Windsor EV में 38kWh का बैटरी पैक मिलता है जो 45kW DC चार्जर और फास्ट चार्जिंग से लैस है। सिंगल चार्ज में यह 332 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। जबकि फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी सिर्फ 55 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। विंडसर ईवी एक फीचर लोडेड कार है। इसमें 604 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। इसकी सीटें बेहद आरामदायक हैं।
Windsor EV में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, इसके साथ ही इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, की-लेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है। लम्बी दूरी के लिए इससे बेहतर इलेक्ट्रिक कार फिलहाल कोई और नहीं है।
यह भी पढ़ें: महंगी हुई देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Bike, अब इतनी होगी जेब ढीली
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
17 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
18 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
20 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
22 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
2 days agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines