Mclaren 765LT Spider Launch in India: भारतीय ऑटो मोबाइल की दुनिया में महंगी से लेकर सस्ती कारों की लाइन लगी हुई है। सभी अलग-अलग डिजाइन, फीचर्स और लुक के साथ आती है। भारतीय ऑटो कंपनियां के अलावा अन्य देशों की कंपनियां भी अपनी कई कारें भारत में पेश करती हैं जिनमें से कई तो कीमत के चलते ही चर्चाओं में रहती है।
इनमें अब ब्रिटिश मोटर रेसिंग कार निर्माता कंपनी McLaren भी कहीं ना कहीं टॉप नंबर पर आ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की ओर से भारत की सबसे महंगी कार को लॉन्च किया गया है। इस महंगी कार का नाम Mclaren 765LT Spider है जो भारतीय बाजार में सुपरकार के तौर पर जानी जाती है।
Mclaren 765LT Spider Price in India
Mclaren ने 765LT Spider नाम कार की संभावित कीमत 12 करोड़ रुपये है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई पुष्टी नहीं की गई है। कार को बनाने के लिए कार्बन फाइबर का यूज किया गया है। कार की इतनी कीमत होने का ये भी एक कारण है।
Mclaren 765LT Spider Specifications
Mclaren की 765LT Spider सुपरकार की छत केवल 11 सेकेंड में फोल्ड हो जाती है। बात करें अगर अन्य खूबियों की तो इसमें पावर के लिए 4.0 लीटर ट्विन टर्बो चार्ज V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 7 स्पीड सीक्वेंशल गियरबॉक्स के साथ है। इस कार में साइड स्कर्ट्स, एग्रेसिव फ्रंट बंपर, व्रैअराउंड रियर बंपर, स्प्लिटर और साइड स्कर्ट्स मिलेगा।
और पढ़िए – Hero MotoCorp Price Hike: दिसंबर से महंगे हो जाएंगे दोपहिया वाहन, जानें क्या है वजह
Mclaren 765LT Spider Performance
इस सुपरकार के परफॉर्मेंस की बात करें तो ये सिर्फ 2.8 सेकेंड में 0-100KM/HR की रफ्तर पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। ये फुल टाइटेनियम एक्जॉस्ट सिस्टम की कार एयरोडायनमिक डिजायन वर्जन के साथ है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने मुंबई में अपना पहला डेडिकेटेड सर्विस सेंटर भी खोला है। इस कार की कीमत अगर 12 करोड़ रुपये हुई तो इतने रुपये में आप टोयोटा फॉर्च्युनर के टॉप वेरिएंट की करीब 12 कारें खरीद सकेंगे।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
8 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
10 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines