हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Invicto या Bolero Neo आपकी फैमिली टूर के लिए कौन सी SUV रहेगी बेस्ट?, यहां जानें कंपैरिजन

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Suzuki Invicto Vs Mahindra Bolero Neo: कंबाइंड फैमिली को ऐसी एमपीवी कार की जरूरत होती है जिसमें अधिक सामान आ सके। इस कार में पांच से सात सवारी बेहद आरामदायक ढंग से बैठकर सफर कर सकें। आइए आपको इसी सेगमेंट में दो धाकड़ कार Maruti Invicto और Bolero Neo की कीमत और माइलेज के पास में बताते हैं।

Maruti Suzuki Invicto

इस प्रीमियम एमपीवी कार में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी इसके दो ट्रिम Zeta+ और Alpha+ ऑफर कर रही है। Zeta+ में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे। कार 183 बीएचपी की पावर देती है। इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। Maruti Suzuki Invicto में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स हैं।

फाइल फोटो

दमदार कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Maruti Suzuki Invicto शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। वहीं, इसका टॉप मॉडल का दाम 28.42 लाख रुपये एक्स शोरूम रखा गया है। इस दमदार कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग दिए गए हैं। कार के धाकड़ इंजन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। कार में एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कार में हाईब्रिड और नॉन हाईब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन हैं। कार का नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा।

Mahindra Bolero Neo

Bolero Neo में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। SUV में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार मे क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री जैसी फीचर्स लग्जरी कार जैसा फील देते हैं। बाजार में फिलहाल इस दमदार कार के चार वेरिएंट N4, N8 N10 और N10 (O) मिलते हैं। यह कार 17.29 kmpl की माइलेज देती है। कार में 1493 cc का इंजन है। इसमें रियर व्हील ड्राइव है।

फाइल फोटो

यह 7 सीटर SUV कार है

यह 7 सीटर SUV कार है। इसमें राइडर को 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह बड़ा इंजन 100 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क देता है, जो इसे सिटी की स्मूथ सड़कों के साथ ग्रामीण इलाकों की खराब सड़कों पर भी चलने की पावर देते हैं। सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स असिस्ट के साथ रियर पार्किंग सेंसर और आईएसओफिक्स चाइल्ड माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें