Maruti Suzuki Hustler: मारुति सुजुकी इंडिया में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नई कार पेश करने पर काम कर रही है। इस नई कार के साथ वह इस सेगमेंट में Tata Punch, Citroen C3 और Hyundai Exter जैसी कारों को टक्कर देगी।
Suzuki Hustler है धाकड़ कार
दरअसल, 10 लाख से कम कीमत गाड़ियों का इंडियन मार्केट में बड़ा बाजार है। हाल ही में हुंडई की Exter इस सेगमेंट की नई कार है, इसके अलावा कंपनी citroen c3 aircross से पर्दा उठा चुकी है। लोगों को नई अपटेडेड Maruti Suzuki Hustler का इंडिया में लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार है।
Maruti Suzuki Hustler
Maruti Hustler में 660cc का धांसू इंजन
फिलहाल ग्लोबल मार्केट में यह कार काफी पसंद की जाती है। Maruti Suzuki Hustler में 660cc का धांसू इंजन मिलता है। फिलहाल कार में LXi, VXi, ZXi, ZXI+, और Alpha कुल पांच वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन साल 2025 तक आएगा।
Maruti Suzuki Hustler
Maruti Suzuki Hustler की कीमत कम
जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki Hustler शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बताया जा रहा है कि यह कार नए अपडेट वर्जन के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 के अंत तक या फिर 2024 में यह कार पेश की जाएगी। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
Maruti Suzuki Hustler
52 hp की पावर और 63 Nm का टॉर्क
बता दें साल 2021 में पहली बार यह कार इंडिया में पेश की गई थी। Maruti Suzuki Hustler में 23 से 32 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें 52 hp की पावर और 63 Nm का टॉर्क मिलता है। कार की लंबाई 3395 mm, चौड़ाई 1475 mm और हाइट लगभग 1660 mm की है।
Maruti Suzuki Hustler
Maruti Hustler में 2435 mm का व्हीलबेस
Maruti Suzuki Hustler में 2435 mm का व्हीलबेस मिलती है और इसमें 180 mm का ग्राउंट क्लीयरेंस है। जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें रिवर्स पार्किं सेंसर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स हैं।
कार में कीलेस एंट्री और पावर विंडो
कार में कीलेस एंट्री, पावर विंडो और पावर मिरर मिलते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ABS सिस्टम मिलता है। कंपनी की यह 5 सीटर कार है और इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें आठ अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines