हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti Suzuki Fronx: लॉन्च हुई मारुति की यह धाकड़ SUV, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Maruti Suzuki Fronx: लंबे इंतजार के बाद इंडियन कार मार्केट में आखिर मारुति सुजुकी की अवेटेड SUV Fronx लॉन्च हो गई। इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0 लीटर बूस्टर जेट इंजन दिया गया है। लोग मारुति सुजुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए मात्र 11,000 रुपए में देकर इस SUV को बुक कर सकते हैं। अभी तक कंपनी इसके 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग ले चुकी है।

कार का 1.2 लीटर इंजन के दो ऑप्शन

कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 90bhp की पावर देता है। यह इंजन 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन 100 bhp की पावर और 147.6 Nm पीक टार्क जेनरेट करता है।

LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट

Maruti Suzuki Fronx को कंपनी की भविष्य की स्पोर्टी कार के रूप में पेश किया गया है। कार की खासियत है कि इसमें नया एलॉय व्हील जो जेमेट्रिक प्रीक्शन कट डिजाइन में आता है। इसमें फुल LED कनेक्टेड आरसीएल लाइट हैं। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक LED, DRL हैं। वहीं, हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रान्समीशन के साथ पैडल शिफ्टर है।

कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक

कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो HD डिस्प्ले के साथ दिया गया है। इसमें 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, ग्रेंडीयर ग्रे, अर्थ एन ब्राउन, अर्थएन ब्राउन प्लस ब्लूइश ब्लैक, ओपूलेंट रेड ओपूलेंट रेड प्लस ब्लूइश ब्लैक, स्प्लेंडेड सिल्वर , स्प्लेंडेड सिल्वर प्लस ब्लूइश ब्लैक समेत कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

Nissan Magnite और Hyundai Venue को टक्कर देगी।

Maruti Suzuki Fronx 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम से 13.13 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी। फ्रॉन्क्स 3,995 मिमी लंबी, 1,550 मिमी ऊंची और 1,765 मिमी चौड़ी है। बाजार में यह कार ये Renault Kiger, Nissan Magnite, Hyundai Venue, Mahindra XUV300 और Kia Sonet को टक्कर देगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें