Maruti Suzuki Eeco Sale: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने फरवरी महीने की बिक्री की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी ईको की इस बार काफी बढ़िया बिक्री हुई है। बीते महीने ईको की 11,493 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल जनवरी में कंपनी ने इस कार की 11,250 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। साल के दूसरे महीने में ईको की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। Eeco की एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में 5 और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। यह पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन में भी आती है।
27km की देती माइलेज
मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क देता है। यह पेट्रोल और CNG मोड में उपलब्ध है। पेट्रोल मोड पर ईको देती है 20 kmpl की माइलेज और CNG मोड पर 27km/kg की माइलेज मिलती है। Ecco में लगा ये इंजन दमदार परफॉरमेंस ऑफर करता है। लेकिन यह इंजन बहुत ज्यादा दमदार नहीं है… यह एक औसत इंजन इतना है। अगर आप छोटा बिजनेस रन करते हैं तो मारुति ईको आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित होगी।
अच्छे सेफ्टी फीचर्स
Eeco में सेफ्टी के लिए 2 एयरबैग के अलावा एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति ईको की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं है। एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग मिली है। ये कार सेफ्टी के मामले में कमजोर है। अगर आपको सस्ती 7 सीटर कार खरीदनी है तो आप Eeco के बारे में विचार कर सकते हैं। इस कार को आप सिटी और हाईवे पर भी आराम से चला सकते हैं। Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Alto K10 में अब मिलेंगे 6 एयरबैग्स, कीमत में हुआ इतना बदलाव
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines