Tata Harrier.ev लॉन्च हो चुकी है। 21.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में इसे उतारा गया है। लेकिन सबसे ज्यादा इंतजार इस समय Maruti Suzuki e Vitara के लिए हो रहा है। पहली बार इस गाड़ी को इस साल दिल्ली के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। कुछ समय पहले खबर आई थी कि नई e Vitara को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अब हमारे इंटरनल सोर्स के खबर मिली है कि कंपनी ने इसके लॉन्च को टाल दिया है। इसे अक्टूबर 2025 में पेश किया जा सकता है। लेकिन इस बारे में मारुति की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। नई e Vitara की लंबी रेंज और कॉम्पैक्ट डिजाइन सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं।
सिंगल चार्ज में 500km की रेंज
नई इलेक्ट्रिक विटारा को दो बैटरी पैक के साथ लाया जाएगा, जिसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक होगा। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें स्पेस अच्छा मिलेगा और सेफ्टी फीचर्स भर-भर के मिलेंगे। इलेक्ट्रिक विटारा में लेवल–2 ADAS, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे, ABS+EBD की सुविधा मिलेगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier.ev और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक से होगा। e Vitara का निर्माण गुजरात प्लांट में किया जाएगा, जहां से जापान और यूरोप में निर्यात होगी और इसे नेक्सा आउटलेट्स के जरिये बेचा जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस गाड़ी को 16.99 लाख (एक्स–शोरूम) रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।
कॉम्पैक्ट डिजाइन, ज्यादा स्पेस
नई इलेक्ट्रिक विटारा की लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,635mm और व्हीलबेस 2,700mm होगा। इसके अलावा इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 2,700mm होगा। इस गाड़ी में R18 इंच के व्हील्स मिलेंगे। नई e-विटारा को नेक्सा ब्लू, ग्रे, सिल्वर, व्हाइट, रेड और ब्लैक सिंगल–टोन के साथ ब्लूश ब्लैक छत के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर और लैंड ब्रीज ग्रीन ड्यूल–टोन, ऑपुलेंट रेड और आर्कटिक व्हाइट कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक विटारा का कॉम्पैक्ट साइज़ और बढ़िया स्पेस इसके प्लस पॉइंट हैं। सिटी और हाईवे पर यह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। बताया जा रहा है कि नेक्सा डीलर्स ने इस गाड़ी की बुकिंग लेना शुर कर दिया है। ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस गाड़ी को बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: New EV Policy: इलेक्ट्रिक कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी 110% से घटकर 15% हुई!
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
11 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines