देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए पिछला महीना (जून) बिक्री के मामले में अच्छा नही रहा। मारुति की छोटी कार से लेकर प्रीमियम कार की बिक्री ने निराश किया। इतना ही कंपनी की सबसे सस्ती 7 सीटर कार ईको (Maruti Eeco)की बिक्री भी गिर चुकी है। जबकि इसी साल मई में इसकी बिक्री थोड़ी बेहतर रही थी। आइये जानते हैं उन कारणों के बारे में जिसकी वहज से ईको की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है।
Maruti Eeco की गिरी बिक्री
पिछले महीने इस कार की कुल 9,340 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,771 यूनिट्स की बिक्री का हुआ था। वहीं FY 2025-26 में दौरान इस गाड़ी की 33,105 यूनिट्स की बिक्री हुई तो वहीं FY 2024-25 की कुल 33,791 यूनिट्स की बिक्री हुई।
iईको की खराब बिक्री के पीछे सबसे बड़े कारण ये हैं कि मारुति ने ईको को काफी समय से अपडेट नहीं किया है। यह अभी भी पुराने डिजाइन और फीचर्स पर चल रही है। दूसरी बात ये है कि ईको बिलकुल भी आरामदायक नहीं है। भले ही इसमें सेफ्टी फीचर्स एड होते जा रहे हैं और उसी के साथ कीमत में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। ईको को अब अपडेट करने की जरूरत है।
इंजन की बात करें तो मारुति ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। 5/7 सीटर में यह उपलब्ध है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों के लिए इसमें CNG का भी ऑप्शन मिलता है।
ईको में लगा यह इंजन काफी दमदार है और हैवी वेट सहने की ताकत रखता है। पेट्रोल मोड पर यह कार 20 kmpl का माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg का माइलेज ऑफ़र करती है। सेफ्टी के लिए ईको में 6 एयरबैग्स के साथ ABS+EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, चाइल्ड लॉक और स्लाइडिंग डोर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: मारुति ने दिया 1.85 लाख तक का डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही समय के लिए
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
9 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines