हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तैयार हो गई Maruti की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 550 Km की रेंज और कीमत..

Maruti eVX में किसी स्पोर्ट्स कार की तरह स्लीक दिखने वाला स्टीयरिंग दिया गया है। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन
Maruti eVX

Maruti eVX: बाजार में ईवी गाड़ियों का क्रेज है। लोगों को कम कीमत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार चाहिए। मारुति सुजुकी ने किफायती कीमत पर लग्जरी ईवी कार तैयार की है। इस कार में सिंगल चार्ज पर 550 Km की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। इतनी रेंज बाजार में Mercedes-Benz EQE electric SUV में मिलती है। EQE 1.39 करोड़ एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। जबकि अनुमान है कि Maruti eVX को कंपनी शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर करेगी।

कार में बड़े टायर साइज के साथ अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलेगा

इस कार की लंबाई 4300 mm की है। यह एसयूवी सेगमेंट की कार है, जिसे हाई एंड बनाया गया है। यह खराब रास्तों पर स्मूथ राइड देगी। मारुति सुजुकी की इस कार में 60 kWh का बैटरी पैक मिलने का अनुमान है। कार को बड़े टायर साइज के साथ अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलेगा। फिलहाल कंपनी इसके डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं कर रही है। बीते दिनों इसे गुरुग्राम में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। इससे पहले इसे पोलैंड में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार साल 2025 में इंडिया में पेश की जा सकती है।

सभी एडवांस फीचर्स

यह लग्जरी कार होगी, जिसमें डिजिटल डिस्पले, स्पीडोमीटर, टचस्क्रीन सिस्टम और फ्रंट केबीन में एयरबैग जैसे फीचर्स मिलेंगे। कार में बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इस कार के पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह कार बाजार में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी। कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो और ऑटो एसी का ऑप्शन मिल सकता है। इस कार की उंचाई 1600 mm की होगी, जो इसे अट्रैक्टिव लुक्स देती है।

विज्ञापन

रिवर्स पार्किंग सेंसर 

कार के इंटीरियर को फ्यूचरिस्टिक लुक दिया गया है। इसमें चार्जिंग सॉकेट आगे दिया गया है। कार में हैवी सस्पेंशन, बड़े टायर साइज और बड़ी हेडलाइट दी गई हैं। कार में स्लीक स्टीयरिग दिया है, जैसे किसी स्पोर्ट्स कार में होता है। कार के फ्रंट में ब्लैक ग्रिल दी गई है। यह कार कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, यूएसबी चार्जर, 4 व्हील ड्राइव, हिल होल्ड असिस्ट, LED डीआरएल, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola