Maruti Engage: मारुति सुजुकी जल्द ही इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही अपनी नई MPV कार पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि इसका नाम Maruti Engage रखा गया है।
Innova Hycross पर आधारित होगी नई कार
खास बात यह है कि इसे मारुति और टोयोटा दोनों ने मिलकर बनाया है। यह Innova Hycross पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति ने अपनी इस नई कार के ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। जिसे अगले कुछ माह के भीतर की पेश किया जा सकता है।
मारुति सुजुकी और टोयोटा में करार
जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी और टोयोटा में इसके लिए एक करार हुआ है। जिसके तहत दोनों अपने व्हीकल प्लेटफॉर्म और तकनीकी को आपस में शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों Grand Vitara-Highride और Baleno-Glanza जैसे मॉडल पेश कर चुकी है।
मारुति की अन्य कारों से क्या मिलेगा अलग
मारुति की नई कार में 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल और 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल फिफ्थ जेनरेशन इंजन दिया जा सकता है। देखने वाली बात यह होगी की मारुति अपनी पहले से मौजूद Ertiga और XL6 से क्या अलग देगी। अनुमान है कि यह नई कार बाजार में शुरूआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल सकती है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की डिलीवरी डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
संबंधित खबरें
6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
26 mins ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
4 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines