हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

15000 से ज्यादा लोगों की पहली पसंद बनी ये सेडान कार, Honda Amaze को छोड़ा पीछे

Maruti Dzire sale: नई Dzire की पिछले महीने 15,383 यूनिट्स की बिक्री हुई। बिक्री के मामले में इस कार ने होंडा की नई अमेज और हुंडई ऑरा को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

Maruti Dzire sale: भारत में एक बार फिर से कॉम्पैक्ट सेडान कारों की बिक्री को रफ्तार मिली है। नई अमेज और डिजायर के आने से यह सेगमेंट अब और बेहतर हुआ है। अब ग्राहकों के पास भी कुछ नया है खरीदने को। बिक्री के मामले में एक बार मारुति सुजुकी की नई डिजायर ने बाजी मार ली है। पिछले महीने सेल्स रिपोर्ट के आधार पर, नई Dzire की पिछले महीने 15,383 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले महीने  (दिसंबर 2024) इसकी 16,573 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बिक्री के मामले में इस कार ने होंडा की नई अमेज और हुंडई ऑरा को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

Maruti Dzire में पेट्रोल और CNG का ऑप्शन

मारुति डिजायर में1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है जो 5-मैनुअल और 5-ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है। वहीं, इसके CNG पावरट्रेन के साथ वैकल्पिक हाइब्रिड पेट्रोल केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। पेट्रोल  मोड पर यह कार 24.79 kmpl का माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर 33.73 km/kg का माइलेज का दावा किया गया है।

Maruti Suzuki Dzire में मिलेगी पूरी सेफ्टी

सेफ्टी  के लिए डिजायर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6 एयरबैग, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सुजुकी हार्टेक्ट बॉडी, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई डिजायर को ग्लोबल NCAP Crash Test में 5 स्टार रेटिंग मिली है।

Maruti Suzuki Dzire की कीमत

मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 6.79 लाख रुपये से लेकर 10.14 लाख रुपये तक जाती है। यह पेट्रोल और CNG ऑप्शन में आती है। जबकि नई अमेज की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं Aura की कीमत 6.54 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय मारुति सुजुकी डिजायर और हुंडई ऑरा वैल्यू फॉर मनी कारें हैं।

यह भी पढ़ें: Kia Syros EV अब भारत में होगी लॉन्च! Tata Nexon EV से होगा असली मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें