Maruti Alto K10: डिजिटल दुनिया में कार हर घर की जरूरत बन गई है। मारुति सुजुकी की एक कार लोगों के इस सपने को पूरा करती है। इस क्यूट कार की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इतना ही नहीं सीएनजी में यह कार करीब 34 Kmpl की जबरदस्त माइलेज देती है।
कंपनी ने 45 लाख यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है
जानकारी के अनुसार भारतीय बाजार में इस धांसू कार को साल 2000 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने हाल ही में यह जानकारी दी है कि कंपनी ने 45 लाख यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इस दमदार कार में 1.0 लीटर का जबरदस्त इंजन मिलता है। कार का टॉप मॉडल 5.96 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
फाइल फोटो
कार में 2380 mm का व्हीलबेस है
कार में 2380 mm का व्हीलबेस है, जिससे कम जगह में इसे मोड़ना और संकरी जगहों में इसे चलाना आसान है। कार में 998 cc का इंजन का दिया गया है। कार में 55.92 से 65.71 Bhp की पावर मिलती है। इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन व ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प है।
ये भी पढ़ेंः Honda की Elevate या फिर Citroen C3 Aircross कौन सी SUV बढ़ाएगी आपका भौकाल?, जानें कंपैरिजन
कार में 214 लीटर का बूट स्पेस है
कार का पेट्रोल वर्जन 24.39 से 24.9 kmpl की माइलेज देता है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन हैं। कार में 214 लीटर का बूट स्पेस है। फिलहाल इसमें चार वेरिएंट (O), LXi, VXi और VXi+ दिया गया है। कार में छह मोनोटोन कलर मिलते हैं।
Maruti Alto K10 में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Maruti Alto K10 में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, कीलेस एंट्री और डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और मैन्युअल रूप से एडजस्टेबल ओआरवीएम भी मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग
सेफ्टी के लिए कार में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। बाजार में यह कार Renault Kwid से मुकाबला करती है। इसमें अट्रैक्टिव कलर और बड़े टायर दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
8 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
12 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
14 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
15 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines