Mahindra Thar.e: महिंद्रा की थार शौकीनों की गाड़ी है। इसे इंडिया में शान की सवारी भी कहते हैं। बदलते दौर और लोगों की मांग पर अब कंपनी ने इसका इलेक्टिक वर्जन भी तैयार कर लिया है। कंपनी ने ग्लोबल इवेंट के दौरान केप टाउन में अपनी इस नई Mahindra Thar.e से पर्दा उठा दिया है।
थार लवर्स को लॉन्च डेट का इंतजार
यह 5 डोर कार पूरी तरह एडवांस फीचर्स और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अब जब कंपनी ने इससे पर्दा उठा दिया है तो थार लवर्स इसकी लॉन्च डेट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और पावरट्रेन के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है।
SUV में अब स्क्वॉयर शेप के टेललैंप और हेडलैंप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दमदार कार में बेहद मस्क्युलर लुक देने का प्रयास किया गया है। कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली SUV में अब स्क्वॉयर शेप के टेललैंप और हेडलैंप दिए हैं। यह हेंडलैंप एलईडी हैं, जो पहाड़ या जंगल के रास्तों में ड्राइवर को भरपूर रोशनी प्रदान करते हैं।
Mahindra Thar.e में बेहद चमकदार नोज
Mahindra Thar.e में बेहद चमकदार नोज मिलेगी, जो इसे अट्रैक्टिव बनाती है। पुराने के मुकाबले नई इलेक्ट्रिक थार में अब स्टील के बंपर मिलेंगे। कंपनी ने इसमें बड़े अलॉय व्हील के साथ डैशिंग व्हील ऑर्क दिए हैं। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा और इसका व्हीलबेस 2500 mm से अधिक मिलने का अनुमान है।
mahindra thar e unveiled
साल 2025 के अंत तक होगी यह नई कार लॉन्च
Mahindra Thar.e में INGLO P1 प्लेटफॉर्म है। INGLO में IN इंडिया के लिए और GLO ग्लोबल के लिए इस्तेमाल किया गया है। धाकड़ कार में ट्चस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम के साथ 250 kW तक की पावर मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिक प्लांट मार्च 2024 तक शुरू करेगी। जिससे अनुमान है कि साल 2025 के अंत तक इस नई कार को लॉन्च कर दिया जाए।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines