हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नया Mahindra Scorpio N Pickup ट्रक देखा क्या?, 15 अगस्त को होगी ग्रांड लॉन्चिंग, जानें डिटेल

विज्ञापन
फाइल फोटो

Mahindra Scorpio N Pickup Truck: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बड़ा उलटफेर किया है। कंपनी ने धाकड़ पिकअप ट्रक तैयार किया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका में इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग होगी।

दमदार ट्रक रेगिस्तान, पहाड़ व खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देगा

कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका एक छोटा सा टीजर लॉन्च किया है। जिसमें रेगिस्तान में यह ट्रक तेज स्पीड में जाता हुआ दिख रहा है। जानकारी के अनुसार यह ट्रक 4 व्हील ड्राइव में होगी। दमदार ट्रक रेगिस्तान, पहाड़ व खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देगा।

इसे Z121 कोडनेम दिया गया है

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे Z121 कोडनेम दिया गया है। इसमें फ्रंट में अट्रैक्ट्रिव सॉलिड ग्रिल दी गई है। इसमें सामान लेकर आप लॉन्ग रूट पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः इलेक्ट्रिक स्कूटर लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, 15 अगस्त तक OLA S1 Air खरीदा तो बचेंगे 10000 रुपये

2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे

2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन होगा। इसका धाकड़ इंजन 203bhp की पावर और 370 Nm का पीक टॉर्क देगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है।

फाइल फोटो

इसमें वर्टिकल स्टैक्ड टेललैंप्स और बड़ा टायर साइज

जानकारी के अनुसार इसमें वर्टिकल स्टैक्ड टेललैंप्स, बड़े टायर साइज और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें और बेड में लगे एक अतिरिक्त व्हील के जरिए लाइफस्टाइल पिकअप वाइब्स शोकेस होने की उम्मीद है। बता दें ऐसे ट्रकों की विदेशों में काफी मांग है।

Toyota Hilux और Isuzu V-Cross से मुकाबला 

इसमें टू व्हील ड्राइव भी मिलेगा, इसमें लंबा व्हीलबेस, ट्रे-बैक बेड, सिंगल और डबल-कैब बॉडी स्टाइल दिया जाएगा। बाजार में यह Toyota Hilux और Isuzu V-Cross से मुकाबला करेगा। अनुमान है कि यह भारत में साल 2025 तक मिलेगा।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें