Mahindra XUV 3XO new variant: भारत में महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यह SUV टॉप 10 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों में शामिल हो गई है। इस गाड़ी की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। अब खबर आ रही है कि कंपनी 1 जुलाई को XUV 3XO का नया वेरिएंट पेश कर सकती है। हालाकि अभी तक यह क्लियर नही हो पाया है कि XUV 3XO के नए मॉडल में क्या कुछ खास और नया होने वाला है। माना जा रहा है कि नए को किफायती तौर पर पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत में 5 नई कारें लॉन्च करेगी होंडा, हाइब्रिड और EVs पर रहेगा फोकस
इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव
XUV 3XO के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा, ऐसी हमें जानकारी मिली है। पहले की ही तरह इसमें भी 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5L टर्बो डीजल इंजन शामिल है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
यह भी पढ़ें: 179% की ग्रोथ के साथ चमकी TVS की ये बाइक, रॉयल एनफील्ड को मिली कांटे की टक्कर
फुल सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे
महिंद्रा XUV 3XO के नए वेरिएंट के डिजाइन कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। इसका डिजाइन पहले मौजूदा मॉडल जैसा ही होने वाला है। फीचर्स की बात करें इस गाड़ी में 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है और यह एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है। सामान रखने के लिए इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, लेवल 2 ADAS, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं। नए मॉडल की कीमत के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिलेगी। महिंद्रा XUV 3XO के नए वेरिएंट का सीधा मुकाबला Nissan magnite और Hyundai exter जैसी गाड़ियों से होगा।
यह भी पढ़ें: Tata ने किया Harrier.ev के सभी QWD वेरिएंट्स की कीमतों का किया ऐलान
संबंधित खबरें
कितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
7 mins ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines