Kia ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी ‘Syros’ का ग्लोबल डेब्यू हाल ही हुआ है। डिजाइन के मामले में यह बिलकुल भी इम्प्रेस नहीं करती। इसका Boxy डिजाइन थोड़ा अटपटा लगता है। 17 जनवरी 2025 को इसे लॉन्च किये जाने की खबरें सामने आ रही हैं। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इसकी कीमत का खुलासा किया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 10 लाख से कम रहने की उम्मीद है। फीचर्स और स्पेस के मामले में यह आपको पसंद आ सकती है। लेकिन इसका डिजाइन भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन नहीं किया है। खैर इसे टेस्ट करने के बाद ही हम यह जान पाएंगे कि इस गाड़ी में दम है या नहीं…
दो इंजन ऑप्शन
Kia Syros में दो इंजन ऑप्शन दिए गये हैं, इनमें 1.0 टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस गाड़ी में फ्रॉस्ट ब्लू, प्यूटर ऑलिव, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, इंपीरियल ब्लू, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Kia की चौथी कार
नई Syros भारत के लिए कंपनी का 4th मॉडल है। इसे रेइन्फोर्स्ड K1 प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इस नई एसयूवी में कई ऐसे फीचर्स को शामिल किया गया है जो इसे खास बनाते हैं।इस एसयूवी में 16-ऑटोनॉमस सेफ्टी फीचर्स और 20 हाई स्टैण्डर्ड सेफ्टी पैकेज के साथ लेवल 2 ADAS से लैस किया गया है। इसे 2.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और Harman/Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गये हैं। सिरॉस की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है. अगर व्हीलबेस की बात करें तो यह 2,550 मिमी है।
सबसे बड़ा सनरूफ
इसमें 30 इंच का एक बड़ा सनरूफ दिया है जोकि सेगमेंट फर्स्ट है। इसके अलावा इसमें 17 इंच के व्हील्स दिए हैं। कार में फ्लश डोर हैंडल, एल शेप में टेल-लैंप भी दिए गये हैं। रिक्लाइनिंग रियर सीटें, 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम और पावर्ड हैंडब्रेक मिलता है। सामान रखने के लिए अच्छा बूट स्पेस दिया गया है। मल्टीपल टाइप-सी यूएसपी पोर्ट के साथ कार में वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है।
Nexon और Brezza से होगा मुकाबला
Kia Syros का सीधा मुकाबला Tata Nexon और Maruti Brezza से होगा। Kia Syros में 1.0 टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। जबकि Nexon में 1.2Lका टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 120 PS की पावर और 170Nm का टॉर्क देगा, इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड MT, 5 सीड AMT और 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। वहीं Brezza में 1.5L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 102PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक लीटर में यह कार 19.8km की माइलेज ऑफ़र करती है।
Nexon की कीमत 8 लाख से शुरू होती है जबकि Brezza की कीमत 8.34 लाख से शुरू होती है। इन दोनों ही गाड़ियों में सेफ्टी के लिए भी काफी अच्छे फीचर्स मिल जाते हैं। Kia Syros में भी फीचर्स की कोई कमी नहीं है। Tata Nexon और Maruti Brezza पहले से ही बाजार में अपनी पकड़ बनाये हुए है। ऐसे में नई Kia Syros के लिए भारत में अपनी पकड़ को कितना मजबूत कर पाएगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। Kia को कीमत पर दांव लगाना होगा।
यह भी पढ़ें: Skoda Superb के नए एडिशन में क्या होगा खास? भारत में नहीं बनेगी पर होगी अलग
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines