Nissan Magnite discount: बिग साइज एसयूवी कार की हर घर में डिमांड है। यह गाड़ियां हैचबैक कारों से थोड़ी अधिक ऊंची होती हैं। इनमें बूट स्पेस भी ज्यादा मिलता है। इसी कड़ी में Nissan Magnite पर कंपनी 87000 रुपये का फेस्टिवल डिस्काउंट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्कांउट और एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Nissan Magnite में धाकड़ पांच ट्रिम
Nissan Magnite में धाकड़ पांच ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। इस जानदार कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह एसयूवी Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon को टक्कर देती है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन है।
Nissan Magnite festival bonanza
कार में 8.0-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में 8.0-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Nissan Magnite 98.63 PS की पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में 20 kmpl की हाई माइलेज मिलती है।
Nissan Magnite में 336 लीटर का बूट स्पेस
Nissan Magnite में 336 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए एडीएएस, एयरबैग जैसे धांसू फीचर्स मिलते हैं। एडीएएस से कार के आसपास किसी व्यक्ति या वाहन के होने पर यह चालक को अलर्ट जारी करता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख से लेकर 11.02 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिलता है। इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
Nissan Magnite festival bonanza
360-डिग्री कैमरा और हिल-स्टार्ट असिस्ट
कार में तीन डुअल टोन और फाइव मोनोटोन कलर मिलते हैं। कार के फ्रंट केबीन में भी दो एयरबैग दिए गए हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और रियर वेंट के साथ ऑटो एयर कंडीशनिंग का भी ऑप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें-Honda ले आया नए जमाने का EV Scooter, अटैची सी शेप, कार की डिक्की में हो जाता है फिट
कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स
कार में के प्रीमियम ट्रिम्स XV और XV में वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स आता है। कार में बेहद आरामदायक सीट शेप और सस्पेंशन दिया गया है। यह कार सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
3 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
7 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
9 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines