Kia electric car: इंडियन कार बाजार में इलेक्ट्रिक कार की काफी डिमांड है। इसी कड़ी में साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स अपनी नई धांसू इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 483 km तक चलेगी। कार महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
हाई स्पीड न्यू जेनरेशन कार
हम बात कर रहे हैं Kia EV9 ईवी कार की। यह कार न्यू जेनरेशन कार होगी, जिसमें सभी एडवांस फीचर्स होंगे। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की डिटेल का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 77.4kWh की लिथियम बैटरी पैक मिलेगा, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है।
Kia EV9
ऑटोमैटिक कार में मिलेंगे हाईपरफॉमेंस
Kia EV9 की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 80 लाख रुपये एक्स शोरुम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
4 व्हील ड्राइव कार में मिलेंगे अलॉय
बताया जा रहा है कि भारत में यह कार साल 2025 तक लॉन्च होगी। Kia EV9 electric SUV कार है, जिसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरबैग और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। यह कार 4 व्हील ड्राइव में ऑफर की जा रही है। यह बिग साइज कार होगी जिसमें बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे।
Kia EV9
दो बैटरी पैक मिलेंगे
Kia EV9 हाई क्लास एलीट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की कार होगी। इसमें 99.8 kWh का बैटरी पैक भी ऑफर किया जा सकता है। बाजार में इस कार का Jeep Grand Cherokee, BMW X3, Jaguar F-Pace और Mercedes-Benz EQB जैसी लग्जरी कारों से मुकाबला होगा। यह सात सीट कार है, जिसमें 19-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। कार में 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेंगे। कार को फास्ट डीसी चार्जर और सामान्य दोनों से चार्ज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
12 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines