Kawasaki Bikes: टू व्हीलर सेगमेंट में 650 सीसी की इंजन बाइक काफी पसंद की जाती हैं। यह स्पोर्ट्स बाइक लॉन्ग रूट के राइडरों की पहली डिमांड रहती हैं। आइए आपको इस सेगमेंट की धाकड़ बाइक Kawasaki Versys 650 की कीमत और फीचर्स बताते हैं।
6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
Versys 650 में 649 cc का दमदार इंजन है, यह बड़ा इंजन इसे खराब रास्तों, पहाड़ों, रेत आदि में चलने की हाई पावर देता है। हैवी इंजन होने के बावजूद यह मोटरसाइकिल 19.4 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। जिससे लॉन्च रूट पर राइडर को जबरदस्त परफॅमेंस देता है।
बाइक की सीट हाइट 845 mm
कावासाकी वर्सेज 650 का कुल वजन 219 kg है, इसमें 21 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की सीट हाइट 845 mm का है। Kawasaki Versys 650 बाजार में शुरूआती कीमत 7.36 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में मिलता है।
स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप
Kawasaki Versys 650 65.7 bhp की पावर और 61 Nm का टॉर्क देता है। इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एंटी लॉकिंग सिस्टम मिलता है। बाइक में तेज दिखने वाली स्प्लिट एलईडी हेडलाइट सेटअप दिया गया है, जो इसे डिफरेंट लुक देता है। इसमें फॉर स्टेप एडजस्टेबल ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन, लंबे हैंडलबार, सेंटर-सेट फुटपेग मिलता है। बाइक में लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन है।
17 इंच के अलॉय व्हील और स्टील फ्रेम
इसमें इसमें डुअल चैनल ABS, 17 इंच अलॉय व्हील स्लिपर क्लच, स्टील फ्रेम, प्रीलोड दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में रिबाउंड एडजस्टेबिलिटी और रियर में 41 मिमी यूएसडी फोर्क्स मिलते हैं। इसमें ऑफसेट रिमोट प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। यह बाइक बाजार में Triumph Tiger Sport 660, Honda CB500X और Suzuki V-Strom 650 XT को टक्कर देती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
7 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
11 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
14 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines